राष्ट्रीय

अगस्त 4, 2024 7:27 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय शास्‍त्रीय नृत्‍यांगना डॉ यामिनी कृष्‍णमूर्ति के 84 वर्ष की आयु में निधन हो जाने पर उनके प्रशंसकों और परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है

   प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय शास्‍त्रीय नृत्‍यांगना डॉ यामिनी कृष्‍णमूर्ति के 84 वर्ष की आयु में निधन हो जाने पर उनके प्रशंसकों और परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय शास्‍त्रीय नृत्‍य के प्रति उनका समर्पण और उनकी उत्‍कृष्‍टता...

अगस्त 4, 2024 5:37 अपराह्न

views 13

रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान कल नई दिल्‍ली में तीनो सेनाओं के एक उच्‍च स्‍तरीय वित्‍तीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे

  रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान कल नई दिल्‍ली में तीनों सेनाओं के एक उच्‍च स्‍तरीय वित्‍तीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे। इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य सशस्‍त्र बलों के वित्‍तीय मुद्दो में तालमेल और एकजुटता को बढ़ावा देना है। इस सम्‍मेलन में रक्षा मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी और रक्षा महालेखा परीक्षक भागी...

अगस्त 4, 2024 1:32 अपराह्न

views 15

हिमाचल प्रदेश: शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटना में लापता लोगों की तलाश जारी, 44 लोग अब भी लापता

  हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटना में लापता लोगों की तलाश आज चौथे दिन भी जारी है। 44 लोग अब भी लापता हैं। इनमें से 36 लापता लोग शिमला जिले के रामपुर के समेज इलाके के हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमें लाइव डिटेक्टर उपकरणों के साथ लापता लोगो...

अगस्त 4, 2024 1:11 अपराह्न

views 37

गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में ई-एविडेंस, न्याय सेतु, न्‍याय श्रुति और ई-सम्‍मन प्रणाली का उद्घाटन करेंगे

  गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में अपराध न्याय प्रणाली को मजबूत करने के लिए ई-एविडेंस, न्याय सेतु, न्‍याय श्रुति और ई-सम्‍मन प्रणाली का उद्घाटन करेंगे। वे मनीमाजरा में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे।  

अगस्त 4, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 32

केरल: वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है भारतीय सेना

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद सेना आज लगातार छठे दिन राहत और बचाव कार्य में जुटी है। कल चार शव बरामद किए गए, जिनमें से तीन शव नीलांबर में चलियार नदी से निकाले गए। इसी नदी से 13 क्षत-विक्षत अंग भी बरामद किये गए। सशस्त्र बलों के 1,260 से अधिक कर्मी बचाव और राहत कार्यों में जुटे हैं। इस बीच, म...

अगस्त 4, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 36

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। यह स्थिति दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास कम दबाव के क्षेत्र के कारण बनी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट वाले क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्...

अगस्त 4, 2024 2:03 अपराह्न

views 20

फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा पर आज रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों- फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा के लिए आज शाम फिजी के नादी के लिए रवाना होंगी। इस यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगी।

अगस्त 4, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 13

आकाशवाणी के संगीत समारोह का आज दूसरा दिन, वीणा वादन और गायन का प्रदर्शन करेंगे प्रसिद्ध कलाकार

आकाशवाणी दिल्ली के रंग भवन सभागार में दो दिवसीय संगीत समारोह का आज दूसरा और अंतिम दिन है। कल इस सम्मेलन के पहले दिन प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित राजेन्द्र प्रसन्ना ने बांसुरी की धुन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित जयतीर्थ मेवुंडी ने बैरीटोन पर प्रस्तुति दी। आज इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध मोहनव...

अगस्त 4, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 15

कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत की कृषि क्षमता और समग्र विकास की सराहना की

कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत की कृषि क्षमता और समग्र विकास की सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह दिन के इस सम्मेलन का कल नई दिल्ली में उद्घाटन किया। इसमें 75 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बांग्लादेश की प्रतिनिधि हास्मीन ने वैश्व...

अगस्त 4, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 34

हिमाचल प्रदेश: शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने राहत और बचाव कार्य तेज किए

  हिमाचल प्रदेश में शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने सहायता और राहत कार्य तेज कर दिए हैं। बाढ़ग्रस्त रामपुर सब-डिवीजन के समेज गांव में लगभग 90 लोगों का सेना के चिकित्सा शिविर में इलाज किया गया है। सेना ने लोगों और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही के लिए एक अस्थायी फुटब...