राष्ट्रीय

अगस्त 11, 2024 10:00 पूर्वाह्न

views 35

बांग्‍लादेश: अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के लोगों ने किए जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन

    बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका और चट्टोग्राम में कल अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के हजारों लोगों ने लगातार दूसरे दिन जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के कारण ढाका के शाहबाग इलाके में तीन घंटे से भी अधिक समय तक गाड़ियों की आवाजाही अवरुद्ध रही। प्रदर्शनकारी देशभर में चरमपंथियों के उपद्रव और हिन्दुओं...

अगस्त 11, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 61 फसलों की 109 उन्नत किस्में जारी करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में उच्च उपज देने वाली, जलवायु-लचीली और बायो फोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्में जारी करेंगे। वे कार्यक्रम के दौरान किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि 61 फसलों की 109 किस्में जारी की जाएंगी जिनमें 34 खेती औ...

अगस्त 10, 2024 9:25 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान अमन सेहरावत से फोन पर बात की और पेरिस ओलंपिक में अपना पहला कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान अमन सेहरावत से फोन पर बात की और पेरिस ओलंपिक में अपना पहला कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। इससे पहले, एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलवान सेहरावत का समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उनकी उल्लेखनीय उपल...

अगस्त 10, 2024 9:08 अपराह्न

views 23

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज तिमोर लेस्‍ते के डिलि में राष्‍ट्रपति रामोस होर्ता की मेजबानी में आयोजित ”द होर्ता शो” में भागीदारी की

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज तिमोर लेस्‍ते के डिलि में राष्‍ट्रपति रामोस होर्ता की मेजबानी में आयोजित ''द होर्ता शो'' में भागीदारी की। राष्‍ट्रपति ने सामुदायिक स्‍वागत समारोह में भारतवंशियो से संवाद किया। दोनो देशों ने अल्‍पविकसित और विकासशील देशों की चिंताओं तथा लोकतंत्र के प्रति अपनी वचनबद...

अगस्त 10, 2024 8:45 अपराह्न

views 18

मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने आज मंत्रिमंडल सचिव के रूप में टीवी सोमनाथन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

  मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने आज मंत्रिमंडल सचिव के रूप में टी.वी. सोमनाथन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्री सोमनाथन की नियुक्ति इस महीने की 30 तारीख से दो वर्षो के कार्यकाल के लिए की गई है। वे तमिलनाडु काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा - आईएएस के 1987 बैच के एक अधिकारी हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय में...

अगस्त 10, 2024 8:38 अपराह्न

views 13

नेपाल के मुनाल उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए विदेश मंत्रालय और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

  नेपाल के मुनाल उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए अनुदान सहायता के लिए आज भारत के विदेश मंत्रालय और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर विदेश मंत्रालय से संयुक्‍त सचिव अनुराग श्रीवास्तव और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के निदेशक ए0 अरुणाचलम ने हस्ताक्षर किए।  ...

अगस्त 10, 2024 8:12 अपराह्न

views 15

भारतीय वायुसेना की टीम मलेशिया के कुआंतान में उदार शक्ति 2024 अभ्‍यास के बाद आज भारत लौट आई

  भारतीय वायुसेना - आईएएफ की टीम मलेशिया के कुआंतान में उदार शक्ति 2024 अभ्‍यास में सफल भागीदारी करने के बाद आज भारत लौट आई। इस महीने की पांच से नौ तारीख तक संयुक्‍त वायुसेना अभ्‍यास मलेशिया की रॉयल वायुसेना के सहयोग से आयोजित किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्‍यास के दौरान भारतीय वायुसे...

अगस्त 10, 2024 8:09 अपराह्न

views 12

पूरा देश और केंद्र सरकार केरल के वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पूरा देश और केंद्र सरकार केरल के वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ है। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद आज वायनाड में एक समीक्षा बैठक की। श्री मोदी ने राहत कार्यों में सहायता के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्व...

अगस्त 10, 2024 7:58 अपराह्न

views 30

जाने-माने अभिनेता विजय कदम का आज मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया

  जाने-माने अभिनेता विजय कदम का आज मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। 67 वर्षीय अभिनेता पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है। कदम ने कई मराठी नाटकों, टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपने थिएटर करियर की शुरुआत बच्चों के नाटक राजा भिखारी माझ...

अगस्त 10, 2024 7:52 अपराह्न

views 10

एथनॉल उत्पादन एक लाभदायक और व्यवहारिक व्यवसाय- केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह

  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गन्ने के अलावा मक्का, टूटे चावल, फलों के छिलकों और बांस के उपयोग से एथनॉल उत्पादन के लिए बहुआयामी और भविष्यवादी दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया है। नई दिल्ली में आज राष्‍ट्रीय सहकारी चीनी मिल संघ के कार्यक्रम में श्री शाह ने कहा कि एथनॉल उत्पादन एक लाभदायक और व्...