राष्ट्रीय

अगस्त 17, 2024 9:02 अपराह्न

views 12

उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के लिए पैदल मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया है

उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के लिए पैदल मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया है। तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन से यह मार्ग क्षतिग्रस्‍त हो गया था। 19 किलोमीटर का यह रास्ता भूस्खलन के मलबे के कारण कई जगहों पर बाधित था। 260 श्रमिकों की एक दल ने केवल 15 दिनों में काम को पूरा कर लिया।  

अगस्त 17, 2024 8:51 अपराह्न

views 17

भारतीय चिकित्‍सा संघ-आईएमए ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखा

      भारतीय चिकित्‍सा संघ-आईएमए ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखकर डॉक्टरों की सुरक्षा और मामले में शीघ्र न्याय की मांग की है। संघ ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि सभी अस्पतालों का सुरक्षा प्रोटोकॉल हवाई अड्डों की तर्ज पर होना चाहिए। पत्र में पीड़ित...

अगस्त 17, 2024 8:25 अपराह्न

views 25

एक रिपोर्ट के अनुसार विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में कई सतत विकास लक्ष्यों का कार्यान्वयन नहीं हो रहा है- वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन  

      वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि वैश्विक विकास प्रशासन को आकार देने में ग्लोबल साउथ बड़ी भूमिका निभाए। ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में वित्त मंत्रियों के सत्र में श्रीमती सीतारामन ने सामूहिक प्रभावों को अधिकतम करने के लिए सभी देशों से न...

अगस्त 17, 2024 8:16 अपराह्न

views 15

डॉक्‍टरों के विभिन्‍न समूहों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी

   कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में एक डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले पर देश भर में डॉक्‍टरों के विभिन्‍न समूहों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विभिन्‍न शहरों में केवल आपातकालीन सेवायें चल रही हैं। भारतीय‍ चिकित्‍सा संघ- आई एम ए ने ...

अगस्त 17, 2024 8:11 अपराह्न

views 30

तमिलनाडु में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी और छह अन्य जिलों में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान

तमिलनाडु में, क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी और छह अन्य जिलों में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के तटीय क्षेत्रों के लिए अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जा...

अगस्त 17, 2024 8:04 अपराह्न

views 16

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संपूर्ण राष्ट्र से आर्थिक राष्ट्रवाद को अपनाने का आह्वान किया है

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संपूर्ण राष्ट्र से आर्थिक राष्ट्रवाद को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने उद्योग, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र से स्थानीय उत्पादन को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक कार्यक्रम में श्री धनखड़ ने लोगों से वोकल फॉर लोकल अपनाने को कहा। उन्होंने ...

अगस्त 17, 2024 7:28 अपराह्न

views 29

कोलकाता की घटना के बाद से ही सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है और यह केवल मेडिकल स्टाफ का मामला नहीं- केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्या की घटना से न केवल स्वास्थ्य सेवा समुदाय बल्कि पूरा देश चिंतित है। भुवनेश्वर में आज मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता की घटना के बाद से ही सुरक्षा को...

अगस्त 17, 2024 6:53 अपराह्न

views 34

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चेन्‍नई की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक नये अत्‍याधुनिक समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे

          रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चेन्‍नई की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक नये अत्‍याधुनिक समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे। वे चेन्‍नई में समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केन्‍द्र और पुद्दुचेरी में तटरक्षक एयर एन्‍कलेव का भी उद्घाटन करेंगे। चेन्‍नई ...

अगस्त 17, 2024 5:39 अपराह्न

views 10

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक मंकीपॉक्स का कोई मरीज सामने नहीं आया है

       स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक मंकीपॉक्स का कोई मरीज सामने नहीं आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंकीपॉक्स को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में एक बैठक में मंकीपॉक्स की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की।...

अगस्त 17, 2024 4:05 अपराह्न

views 12

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय सदस्‍यों की बैठक नई दिल्‍ली में चल रही है  

   भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय सदस्‍यों की बैठक नई दिल्‍ली में चल रही है। पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में भाजपा के सदस्‍यता अभियान और संगठन के चुनाव तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर चर्चा होने की आशा है। इस बैठक में पार्टी के राष्‍...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला