राष्ट्रीय

अक्टूबर 1, 2024 9:14 पूर्वाह्न

views 12

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक लगाई

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। मानहानि का मामला भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेता राजीव बब्बर ने दायर किया था। उन्होंने मतदाता सूची से एक विशेष समुदाय के 30 लाख मतदाताओं के नाम ...

अक्टूबर 1, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं से तीसरे और अंतिम चरण में आज वोट डालने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आज हो रहे तीसरे और अंतिम चरण के मतदान में मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के ...

अक्टूबर 1, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 16

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एक दलित विद्यार्थी को आईआईटी में प्रवेश सुनिश्चित कर बड़ी राहत दी

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एक दलित विद्यार्थी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी), धनबाद में प्रवेश सुनिश्चित कर बड़ी राहत दी है। इस विद्यार्थी को पैसे जुटाकर ऑनलाइन प्रवेश शुल्‍क जमा कराने में कुछ मिनटों की देर हो गई थी और वह प्रवेश से वंचित हो गया था। भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड...

अक्टूबर 1, 2024 10:15 पूर्वाह्न

views 14

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्‍टर वीरेंद्र कुमार आज नई दिल्ली में विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्‍टर वीरेंद्र कुमार आज नई दिल्‍ली में दिव्‍यांगता पुनर्वास सेवा और विशेष शिक्षा क्षेत्र में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सर्वोच्‍च स्‍थान प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। वे राष्‍ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में ...

अक्टूबर 1, 2024 8:38 पूर्वाह्न

views 11

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने सप्ताह के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए इसी तरह की स्थिति की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिम,...

अक्टूबर 1, 2024 8:33 पूर्वाह्न

views 7

मोदी सरकार ने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में कई बड़े फैसले लिए हैं: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि मोदी सरकार ने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में शहरों के बुनियादी ढांचे और आवास के क्षेत्र में सुधार के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। कल नई दिल्ली में उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए प्रधानम...

अक्टूबर 1, 2024 8:27 पूर्वाह्न

views 14

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण से संबंधित मासिक डेटा जारी किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण से संबंधित मासिक डेटा जारी किया है। कल जारी आंकड़ों में अगस्त महीने में कृषि और सहयोगी गतिविधियों के ऋण में पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इस दौरान उद्योग ऋण में भी लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्रमुख उद्योगों में रसायन और रासायनि...

अक्टूबर 1, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 8

भारतीय सेना ने रक्षा उत्‍कृष्‍टता नवाचार पहल के तहत 8वें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

भारतीय सेना ने सरकार की प्रमुख पहल रक्षा उत्‍कृष्‍टता नवाचार के तहत आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कल नई दिल्‍ली में रक्षा उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.सी. राजा सुब्रह्मणि की उपस्थिति में जनरेशन ऑफ क्वांटम सिक्‍योर की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये। यह अ...

अक्टूबर 1, 2024 2:20 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होलनेस के साथ शिष्टमंडल स्तर की बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में जमैका के प्रधानमंत्री डॉक्टर एंड्रयू होलनेस के साथ शिष्टमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। डॉ. एंड्रयू होलनेस की यह पहली भारत यात्रा है। वे यहा...

अक्टूबर 1, 2024 8:03 पूर्वाह्न

views 11

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित गुजरात, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए एनडीआरएफ से 675 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों गुजरात, मणिपुर और त्रिपुरा को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 675 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। कुल राशि में से गुजरात के लिए 600 करोड़ रुपये, मणिपुर के लिए 50 करोड़ रुपये और त्रिपुरा के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ये राज्य इस वर्ष ...