मई 9, 2025 7:13 पूर्वाह्न
11
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री को आतंकवाद के विरूद्ध भारत की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने कल शाम अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद के विरूद्ध भारत की लक्षित और संतुलित कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत हमले को बढ़ावा देने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से सामना करेग...