अंतरराष्ट्रीय

जुलाई 22, 2024 1:45 अपराह्न

views 16

नीति आयोग और डब्ल्यूआईपीओ ने नवाचार और बौद्धिक संपदा को बढ़ावा देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

नीति आयोग और विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा संगठन ने आज नई दिल्‍ली में कम विकसित और विकासशील देशों के लिए नवाचार, उद्योग और बौद्धिक सम्‍पदा के निर्माण के लिए संयुक्त कार्यक्रम के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि नीति आयोग के अटल नवाचार अभियान और...

जुलाई 22, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 11

हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश में पढ़ रहे भारतीय विद्यार्थी वापस स्वदेश लौटे

बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अब तक साढे चार हजार से अधिक भारतीय विद्यार्थी स्वदेश लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ढाका में भारतीय उच्‍चायोग सीमा चौकी तक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित यात्रा का प्रबंध कर रहा है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव का एक...

जुलाई 22, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 15

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर, नए उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस का समर्थन किया

अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने राष्‍ट्रपति चुनाव से नाम वापस ले लिया है। चुनाव नवंबर में होना है। श्री बाइडन ने कल रात अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि अमरीका के राष्‍ट्रपति के रूप में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्‍मान रहा। उन्‍होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी और राष...

जुलाई 21, 2024 9:09 अपराह्न

views 19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन किया

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन किया। भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है। यह बैठक जो इस महीने की 31 तारीख तक जारी रहेगी। इस अवसर पर श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और...

जुलाई 21, 2024 8:50 अपराह्न

views 17

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शन में फंसे हुए लगभग तीन सौ पन्‍द्रह भारतीय विद्यार्थी और  नेपाल के निवासी  सुरक्षित स्‍वदेश लौट आये

  बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शन में फंसे हुए लगभग तीन सौ पन्‍द्रह भारतीय विद्यार्थी और नेपाल के निवासी आज त्रिपुरा के सोनामुरा जिले के श्रीमंतपुर और अगरतला  के अखौरा एकीकृत चौकियों के जरिए सुरक्षित स्‍वदेश लौट आये। सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक पटेल पियूष पुरु...

जुलाई 21, 2024 8:54 अपराह्न

views 14

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने आज जनप्रतिनिधि सदन में दो तिहाई बहुमत के साथ विश्वासमत हासिल कर लिया है

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने आज जनप्रतिनिधि सदन में दो तिहाई बहुमत के साथ विश्‍वासमत हासिल कर लिया है। कुल 263 सदस्‍यों वाले  सदन में 188 सदस्‍यो ने विश्‍वासमत के पक्ष में वोट दिया। प्रतिनि‍धि सदन के अध्‍यक्ष देवराज घिमिरे ने बताया कि प्रधानमंत्री ओली को 188 मत मिले है जबकि 74 वोट विरो...

जुलाई 21, 2024 8:17 अपराह्न

views 16

श्रीलंका के दाम्बुला में महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी एशिया कप क्रिकेट के ग्रुप-ए में भारत ने संयुक्त अरब अमारात को 78 रन से हरा दिया है

  श्रीलंका के दाम्बुला में महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी एशिया कप क्रिकेट के ग्रुप-ए में भारत ने संयुक्त अरब अमारात को 78 रन से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 201 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे अधिक 66 रन रन की पारी खेली जबकि ऋचा घोष 29 गेंद में 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। ज...

जुलाई 21, 2024 6:33 अपराह्न

views 24

जुलाई के पहले तीन सप्‍ताह में विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 44 हजार करोड रुपये से अधिक का निवेश किया

  जुलाई के पहले तीन सप्‍ताह में विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 44 हजार करोड रुपये से अधिक का निवेश किया है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक-एफपीआई के अनुसार निवेशकों ने 30 हजार सात सौ 72 हजार करोड रुपये भारतीय शेयर बाजारों और 13 हजार पांच सौ 73 करोड रुपये ऋण बाजार में डाले हैं। मौजूदा माह में अ...

जुलाई 21, 2024 6:23 अपराह्न

views 35

केंद्र ने केरल सरकार को निपाह वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जन स्‍वास्‍थ्‍य उपायों को तत्‍काल लागू करने की सलाह दी

  केंद्र ने केरल सरकार को निपाह वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जन स्‍वास्‍थ्‍य उपायों को तत्‍काल लागू करने की सलाह दी है। मल्‍लपुरम जिले में निपाह वायरस से संक्रमित एक 14 वर्षीय लडके का उपचार चल रहा था, जिसकी आज मृत्‍यु हो गई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ब...

जुलाई 21, 2024 5:29 अपराह्न

views 16

बंग्‍लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने सिविल सेवाओं में  विवादित आरक्षण व्‍यवस्‍था पर उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को अवैध बताते हुए उस पर रोक लगा दी है

  बंग्‍लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने सिविल सेवाओं में  विवादित आरक्षण व्‍यवस्‍था पर उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को अवैध बताते हुए उस पर रोक लगा दी है। न्‍यायालय ने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों से कक्षाओं में लौटने को कहा है। उच्‍च न्‍यायालय के आदेश के बाद देशभर में झडपें हुईं, जिनमें सौ से अधिक लोगों की ...