अंतरराष्ट्रीय

जुलाई 25, 2024 5:59 अपराह्न

views 19

भारतीय सेना की टुकड़ी आज मंगोलिया के उलानबटोर में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ के लिए रवाना हुई।

    भारतीय सेना की टुकड़ी आज मंगोलिया के उलानबटोर में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'खान क्वेस्ट' के लिए रवाना हुई। यह अभ्यास 27 जुलाई से 9 अगस्‍त तक चलेगा। 40 सैनिकों की इस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मद्रास रेजिमेंट की बटालियन द्वारा किया जा रहा है। एक महिला अधिकारी और दो महिला सैनिक भी इस दल में शामि...

जुलाई 25, 2024 1:45 अपराह्न

views 27

वेल्स की पहली महिला फर्स्ट मिनिस्टर बनने जा रही हैं एलुनेड मॉर्गन

      एलुनेड मॉर्गन वेल्स की पहली महिला फर्स्ट मिनिस्टर बनने जा रही हैं। वे कल सत्तारूढ़ वेल्‍स लेबर पार्टी की नेता चुनी गई हैं। सुश्री मॉर्गन वेल्‍स की संसद, सेनेड की स्वीकृति मिलने के बाद यह पदभार ग्रहण करेंगी। सुश्री मॉर्गन फर्स्ट मिनिस्टर वॉन गेथिंग का स्‍थान लेंगी। श्री वॉन गेथिंग ने पिछले सप्त...

जुलाई 25, 2024 12:13 अपराह्न

views 30

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने वाशिंगटन में अमरीकी कांग्रेस को संबोधित किया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने आज सुबह वाशिंगटन में अमरीकी कांग्रेस को संबोधित किया। एक घंटे के अपने संबोधन में श्री नेतन्‍याहू ने फिलिस्तीनी क्षेत्र में नौ महीने से अधिक संघर्ष के बाद बढ़ती अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच अमरीकी सहयोग विशेषकर हथियारों की आपूर्ति में मजबूती लाने का आग्रह...

जुलाई 25, 2024 9:32 पूर्वाह्न

views 23

2024 के राष्ट्रपति चुनाव से हटने का निर्णय लोकतंत्र को बचाने के लिए है: अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से हटने का उनका निर्णय लोकतंत्र को बचाने के लिए है। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय से राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि वे नई पीढी को मशाल थमा रहे हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस नवम्बर में होने वाले च...

जुलाई 25, 2024 9:25 पूर्वाह्न

views 36

सिंगापुर में पिछले छह महीने में डेंगू से 13 लोगों की मौत हुई

    सिंगापुर में पिछले छह महीने में डेंगू से 13 लोगों की मृत्यु हुई है। अप्रैल से जून माह के बीच डेंगू से छह लोगों की मौत हुई। इस वर्ष कुल 10,100 से ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय पर्यावरण एजेंसी ने डेंगू संक्रमण बढ़ने की मार्च में ही चेतावनी दी थी। 

जुलाई 24, 2024 9:02 अपराह्न

views 28

नेपाल में, सौर्य एयरलाइंस की 9 एन एएमई उड़ान दुर्घटनाग्रस्त

      नेपाल में, आज सुबह काठमांडू से पोखरा के लिए प्रस्थान करते समय सौर्य एयरलाइंस की 9 एन एएमई उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें विमान में सवार अठारह लोगों की मौत हो गई। उड़ान भरते समय, यह त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के 'रनवे' के पूर्व में एक खाई में गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तुरं...

जुलाई 24, 2024 8:51 अपराह्न

views 26

आज इस्रायली सेना ने गाजा पट्टी में फिर से हमले किए

    इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अमरीकी संसद में तय संबोधन से कुछ घंटे पहले आज इस्रायली सेना ने गाजा पट्टी में फिर से हमले किए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस्रायली हमलों ने दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के पूर्वी कस्बों में घरों को नष्ट कर दिया और हजारों लोगों को शरण लेने के लिए पश्...

जुलाई 24, 2024 8:38 अपराह्न

views 18

भारतीयों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय गंतव्यों सहित 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति

  वैश्विक पासपोर्ट सूचकांक में भारत को 82वें स्थान पर रखा गया है, जिससे भारतीयों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय गंतव्यों सहित 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है। ब्रिटेन स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, भारत का पासपोर्ट अब 82वें स्थान पर है। र...

जुलाई 24, 2024 12:45 अपराह्न

views 25

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक निजी एयरलाइन कंपनी का विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

  नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक निजी एयरलाइन कंपनी का विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।   पोखरा जा रहे सौर्या एयरलाइंस के विमान में विमान चालक दल सहित कम से कम 19 लोग सवार थे, जो सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विवरण की प्रतीक्षा है।

जुलाई 24, 2024 10:50 पूर्वाह्न

views 18

दक्षिणी इथियोपिया में मिट्टी धंसने की दो घटनाओं में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 229 हो गई

  दक्षिणी इथियोपिया में मिट्टी धंसने की दो घटनाओं में मृतकों की संख्‍या बढकर 229 हो गई है। इस आपदा में लापता लोगों की तलाश जारी रहने के कारण मृतकों की संख्‍या बढने की आशंका है। मूसलाधार बारिश के बाद रविवार रात को दक्षिणी इथियोपिया के गेजे गोफा जिले में मिट्टी धंसने  से लोग मलबे में दब गये। सोमवार की...