अंतरराष्ट्रीय

जुलाई 20, 2024 12:50 अपराह्न

views 18

बांग्लादेश ने विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए कर्फ्यू लगाने और सैन्य बलों के तैनाती की घोषणा की

    बांग्लादेश ने कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन को रोकने में पुलिस के विफल रहने के बाद कर्फ्यू लगाने और सैन्य बलों की तैनाती की घोषणा की है। सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद देश में हिंसा भड़की हुई  है। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों और प...

जुलाई 20, 2024 11:37 पूर्वाह्न

views 13

माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर में हुई गड़बड़ी के बाद हवाई से लेकर स्‍वास्‍थ्‍य जैसी सेवाएं सामान्य होने की राह पर

    माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर में कल हुई बड़े स्‍तर पर गड़बड़ी के बाद दुनिया भर में हवाई से लेकर स्‍वास्‍थ्‍य जैसी कई वैश्विक सेवाएं अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। दुनिया भर में लाखों लोगों पर इसका असर पड़ा। अमरीकी साइबर सुरक्षा कम्‍पनी क्राउड स्‍ट्राइक ने सॉफ्टवेयर अपडेट किया था, इस सॉफ्टवेयर में खा...

जुलाई 20, 2024 10:22 पूर्वाह्न

views 26

वेस्‍ट बैंक और पूर्वी येरूशलम में इस्राइल की मौजूदगी को अवैध- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय

    अन्‍तर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय ने वेस्‍ट बैंक और पूर्वी येरूशलम में इस्राइल की मौजूदगी को अवैध बताया है। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय ने यह भी कहा कि वेस्‍ट बैंक और गजा में इस्राइल की बस्तियां बसाने की नीति गैरकानूनी है। न्‍यायालय ने इस्राइल को बस्तियां बसाने की सभी गतिविधियों को तुरंत रोकने और अपने...

जुलाई 20, 2024 10:14 पूर्वाह्न

views 15

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कल भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कल भूटान के प्रधानमंत्री सेरिन तोबके से भूटान की राजधानी थिम्‍पू में मुलाकात की। भारत ने भूटान के साथ घनिष्ठ मैत्री संबंधों और भूटान सरकार तथा वहां के लोगों की प्राथमिकताओं के अनुसार संबंधों को और मजबूत करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की।     श्री मिस्री, भूटान...

जुलाई 19, 2024 8:49 अपराह्न

views 17

विदेश मंत्री सुब्रण्‍यम जयशंकर ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की

    विदेश मंत्री सुब्रण्‍यम जयशंकर ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और संस्थागत तंत्र सहित कई संबंध हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत...

जुलाई 19, 2024 2:17 अपराह्न

views 27

माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित

  माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर में आई गडबडी के कारण दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और बडे उद्योगों, बैंकिंग सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस का काम काज बाधित हुआ है।   भारत में इंडिगो, अकासा और स्‍पाइसजेट एयरलांइस का कामकाज पूरे देश में बंद हो गया है। पूरे विश्‍व में एयरलाइन्‍स का कहना है कि उनक...

जुलाई 19, 2024 2:13 अपराह्न

views 23

पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को संयुक्त राज्य अमरीका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

  पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को संयुक्त राज्य अमरीका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री क्वात्रा के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की संभावना है। तत्कालीन राजदूत तरणजीत सिंह संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था।

जुलाई 19, 2024 2:06 अपराह्न

views 30

बांग्‍लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्‍या बढकर 39 हो गई

  बांग्‍लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्‍या बढकर 39 हो गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार सरकारी नौकरियों के लिए आरक्षण प्रणालियों में सुधार की मांग करने वाले विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। इस अशांति के कारण टेलीविजन न्‍यूज चैनल...

जुलाई 19, 2024 2:02 अपराह्न

views 23

रूस के क्रास्नोयार्स्क में आपात स्थिति में उतरने वाली एयर इंडिया की उडान के यात्रियों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास की टीम पहुंची

  रूस के क्रास्नोयार्स्क में आपात स्थिति में उतरने वाली एयर इंडिया की उडान के यात्रियों की सहायता के लिए रूस में भारतीय दूतावास के तीन वरिष्ठ अधिकारियों और दुभाषियों की एक टीम क्रास्नोयार्स्क पहुंच गई है। एयर इंडिया की यह उडान सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। टीम के सदस्‍य यात्रियों को हर संभव सहायता प्रद...

जुलाई 19, 2024 1:10 अपराह्न

views 19

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर उरसुला वॉन डेर लेएन को बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर उरसुला वॉन डेर लेएन को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि वे वैश्विक कल्‍याण के लिए रणनीतिक साझेदारी को सशक्‍त बनाने के प्रति मिलकर काम करने को उत्‍सुक हैं। यह यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ...