अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 1, 2025 11:23 पूर्वाह्न

views 87

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चीनी समकक्ष वांग यी और चीन के लोगों को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के स्थापना दिवस पर बधाई दी

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज अपने चीनी समकक्ष वांग यी और चीन के लोगों को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के स्थापना दिवस पर बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि वह चीन के साथ संबंधों को स्थिर और आपसी विश्‍वास को पुन हासिल करने के लिए उत्सुक हैं।    

अक्टूबर 1, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 81

व्हाइट हाउस वेनेजुएला से आने वाले मादक पदार्थों के तस्‍करों पर कड़ी कार्रवाई करेगा: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि व्हाइट हाउस वेनेजुएला से आने वाले मादक पदार्थों के तस्‍करों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। अमरीकी प्रशासन ने कैरिबिया में युद्धपोत भी तैनात किए हैं। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन ने इस क्षेत्र में छह हजार पांच सौ से ज़्यादा सैनिकों का एक बल तैन...

अक्टूबर 1, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 61

इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने के लगभग दो दिन बाद भी 91 छात्र मलबे में फंसे

इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने के लगभग दो दिन बाद भी कम से कम 91 छात्र मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 300 से ज़्यादा बचावकर्मी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।   सोमवार को पूर्वी जावा प्रांत के एक सौ साल पुराने अलखोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में दोपहर की नमाज़ अदा...

अक्टूबर 1, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 101

मोरक्को में युवाओं के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदलें

मोरक्को में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर युवाओं के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदल गए हैं। ये विरोध प्रदर्शन जेन जी - 212 युवा समूह ने टिकटॉक, इंस्टाग्राम और गेमिंग एप्लिकेशन डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन आयोजित किए। कुछ दक्षिणी शहरो...

अक्टूबर 1, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 98

कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को मृत्युदंड

कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को युद्ध अपराध और राजद्रोह के आरोप में उनकी अनुपस्थिति में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। उन पर विद्रोही समूह एम-23 का समर्थन करने का आरोप है जिसने देश के पूर्वी हिस्‍से में तबाही मचाई थी।   पूर्व राष्ट्रपति ने आरोपों से इनकार करते हुए मामले को मनमाना ब...

अक्टूबर 1, 2025 7:29 पूर्वाह्न

views 70

पाकिस्तानी सेना ने चार बलूच नागरिकों को करवाया जबरन अगवा

बलूचिस्तान में बलूच नागरिकों के गायब होने की बढ़ती घटनाओं के बीच पाकिस्तानी सेना ने कम से कम चार बलूच नागरिकों को जबरन अगवा करवा लिया। पाकिस्तान में बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के मानवाधिकार विभाग ने कल यह जानकारी दी।   मानवाधिकार संस्था ने बताया कि 27 सितंबर को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने केच जिले के...

अक्टूबर 1, 2025 7:05 पूर्वाह्न

views 212

भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता आज से लागू

भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) आज से लागू हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते पर पिछले साल 10 मार्च को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे। ईएफटीए एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय समूह है जिसके पास वस्तुओं और सेवाओं के अंतर्राष्ट्रीय व्य...

सितम्बर 30, 2025 8:09 अपराह्न

views 51

जन्मदर और बुज़ुर्ग आबादी पर दक्षिण कोरिया-जापान सहयोग करने पर हुए सहमत

दक्षिण कोरिया और जापान गिरते जन्म दर तथा बढ़ती उम्रदराज़ आबादी जैसी सामाजिक चुनौतियों पर सहयोग करने पर सहमत हुए हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने बुसान में जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है...

सितम्बर 30, 2025 7:50 अपराह्न

views 164

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 1 अक्टूबर को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025

  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कल नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 मनाएगा। मंत्रालय ने कहा कि यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सम्मानजनक और सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा, इसका थीम - गरिमा के साथ वृद्धावस्था पर जोर दिया जाएगा।   य...

सितम्बर 30, 2025 7:37 अपराह्न

views 75

राइट्स लिमिटेड और एतिहाद रेल में सहयोग समझौता

  भारत की अग्रणी परिवहन अवसंरचना परामर्शदात्री एवं इंजीनियरिंग फर्म, राइट्स लिमिटेड ने संयुक्त अरब अमीरात और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गतिशीलता क्षेत्र में व्यावसायिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए एतिहाद रेल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को अबू धाबी में 30 सितंबर से 2 अक्टूब...