डीडी न्यूज़

जून 8, 2025 1:56 अपराह्न

views 25

मिजोरम: नवनिर्मित बैराबी-सैरांग रेल मार्ग के हॉर्तोकी-सैरांग खण्‍ड का आज फिर किया जा रहा है निरीक्षण

मिजोरम में, नवनिर्मित बैराबी-सैरांग रेल मार्ग के हॉर्तोकी-सैरांग खण्‍ड का आज फिर निरीक्षण किया जा रहा है। हॉर्तोकी, कावनपुई, मुआलखांग और सैरांग-सिहमुई रेलवे स्‍टेशनों के बीच बड़ी लाइन की इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 51 किलोमीटर है। निरीक्षण प्रक्रिया अगले तीन दिन में पूरी हो जाने की संभावना है। &nb...

जून 6, 2025 10:29 अपराह्न

views 23

आरबीआई ने रेपो दर को 5.5 प्रतिशत करने का निर्णय लिया

भारतीय रिजर्व बैंक- आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति- एमपीसी ने आज पिछली छह प्रतिशत वाली रेपो दर को 50 आधार अंको में लगातार तीसरी बार कटौती करके साढे पांच प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।  तरलता समायोजन सुविधा- एलएएफ के तहत स्थायी जमा सुविधा- एसडीएफ  दर को पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत पर समायोजित किया जाएग...

जून 6, 2025 5:25 अपराह्न

views 63

केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने उम्‍मीद (UMEED) केन्द्रीय पोर्टल का किया शुभारंभ

केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने आज नई दिल्‍ली में उम्‍मीद केन्द्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल को नई वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण, वक्फ विवरण दाखिल करना, औकाफ के रजिस्टर का रखरखाव और वक्फ के मुतवल्ली द्वारा खातों का रखरखाव प्रस्तुत करने सहित विभिन्‍न उद्देश्‍यों की पूर्ति क...

जून 6, 2025 5:19 अपराह्न

views 33

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमलें की निंदा करने और भारत को समर्थन देने के लिए मध्‍य एशियाई राष्‍ट्रों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज पहलगाम में बर्बर आतंकी हमलें की निंदा करने और भारत को समर्थन देने के लिए मध्‍य एशियाई राष्‍ट्रों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। नई दिल्‍ली में भारत-मध्‍य एशिया वार्ता की चौथी बैठक को संबोधित करते हुए डॉ जयशंकर ने कहा कि भारत मध्‍य एशियाई देशों का विश्‍वसनीय विक...

जून 6, 2025 2:06 अपराह्न

views 24

भगदड़ मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सुनील मैथ्यू और किरण कुमार गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुई भगदड़ मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सुनील मैथ्यू और किरण कुमार को गिरफ्तार किया है। आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में मजिस्ट्रेट, न...

जून 5, 2025 8:56 अपराह्न

views 36

जम्मू-कश्मीर में 32 स्थानों पर तलाशी अभियान

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने आज पाकिस्तान समर्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा आतंकी साजिश के खिलाफ अपनी जांच के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में 32 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। सुबह से ही पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्करों के आवासीय परिसरों में तलाशी ली गई। एनआईए की जांच से ...

जून 4, 2025 8:37 अपराह्न

views 34

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज नई दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय परिषद की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज नई दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय परिषद की चौथी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मौजूदा योजनाओं की समीक्षा, उभरती जरूरतों पर चर्चा और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप दूरदर्शी एजेंडा निर्धारित करने पर जोर दिया गया। परिषद ने...

जून 4, 2025 4:52 अपराह्न

views 34

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने त्‍याग पत्र देने की घोषणा की है

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने त्‍याग पत्र देने की घोषणा की है। पार्टी फ़ॉर फ़्रीडम-पीवीवी के  गठबंधन सरकार छोड़ने के फ़ैसले के बाद श्री डिक शूफ ने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा है कि वे आज औपचारिक रूप से नीदरलैंड के महाराज को अपना इस्तीफ़ा सौंप देंगे। हेग में श्री शूफ़ ने कहा कि कार्यवाहक प्रधा...

जून 3, 2025 9:13 अपराह्न

views 24

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद के प्रति देश की प्रतिक्रिया को लेकर भारत ब्लॉक के सहयोगियों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद के प्रति देश की प्रतिक्रिया को लेकर भारत ब्लॉक के सहयोगियों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। आज नई दिल्ली में भारत ब्लॉक की बैठक हुई जिसमें शिवसेना (यूबीटी), राजद, कांग्रेस, सपा, टीएमसी समेत इसके सदस्यों ने भाग लिया। संसद का विशेष सत्र बुल...

मई 29, 2025 5:37 अपराह्न

views 38

नई दिल्ली में चार राज्यों के 373 चुनाव कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के आठवें बैच की शुरुआत

निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली में चार राज्यों के 373 चुनाव कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के आठवें बैच की आज शुरुआत की। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी अंतिम मतदाता सूची के संबंध में प्रथम और द्वितीय अपील से संबंधित प्रावधानों स...