बिहार

अगस्त 20, 2024 1:10 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई और बांका जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

अगस्त 20, 2024 1:08 अपराह्न

views 12

प्रवर्तन निदेशालय नीट-यूजी पेपर लीक मामले में जांच शुरू की

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले के आरोपी नालंदा निवासी संजीव कुमार के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गयी है।

अगस्त 20, 2024 1:04 अपराह्न

views 18

शिक्षा विभाग ने शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण के लिए कोटिवार पदों की गणना का निर्देश दिया

शिक्षा विभाग ने पहले और दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति के बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त रह गये पदों को जोड़ते हुए तीसरे चरण के लिए कोटिवार पदों की गणना का निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश निर्गत कर दिया है। सभी...

अगस्त 20, 2024 1:02 अपराह्न

views 12

शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के जुलाई महीने के अनुदान पर रोक लगाई

शिक्षा विभाग ने राज्य के विश्वविद्यालयों के जुलाई महीने के अनुदान पर रोक लगा दी है। शिक्षकों और कर्मियों का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गयी है। संबंधित डेटा अपलोड करने के बाद ही अनुदान की राशि जारी की जाएगी।

अगस्त 20, 2024 12:58 अपराह्न

views 13

पूर्णिया विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय और नालंदा ओपन विश्वविद्यालय में नए प्रभारी कुलपति बनाए गए

पूर्णिया विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय और नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के कुलपतियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन तीनों विश्वविद्यालयों में नए प्रभारी कुलपति बनाए गए हैं। राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देश पर राजभवन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पूर्णिया विश्ववि...

अगस्त 20, 2024 12:54 अपराह्न

views 12

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की 30 सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में एमबीबीएस की 30 सीटें बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से ही संस्थान में 150 सीटों पर नामांकन होगा। आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि पिछले दिनों एमबीबीएस की सीटें 1...

अगस्त 20, 2024 12:41 अपराह्न

views 14

बिहार के प्रमुख मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल जारी

कोलकाता में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कल भी बिहार के प्रमुख मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान ओपीडी सेवा ठप रही। पटना स्थित आईजीआईएमएस में मरीजों के हित में इमरजेंसी ओपीडी संचालित किया गया। पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने ...

अगस्त 14, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 12

मौसम विभाग ने गोपालगंज, कैमूर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

  मौसम विभाग ने आज गोपालगंज, कैमूर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने रोहतास, औरंगाबाद, पटना, शेखपुरा और नवादा समेत राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल स्वतं...

अगस्त 14, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 17

प्रदेश से गुजरने वाली नदियां बह रही है खतरे के निशान से ऊपर

    प्रदेश से गुजरने वाली प्रमुख नदियां गंगा, गंडक, बूढी गंडक, बागमती,    घाघरा और कोसी समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में उफान जारी है। गंगा नदी पटना और भागलपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी में उफान के कारण भागलपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।   गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण सबौर मे...

अगस्त 14, 2024 10:55 पूर्वाह्न

views 64

राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू,  बिहार की 2 सीटें शामिल

  राज्यसभा की बारह सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इनमें बिहार की दो सीटें भी शामिल हैं। गौरतलब है कि पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती और नवादा से भाजपा के विवेक ठाकुर के लोकसभा चुनावों में विजयी रहने के बाद ये सीट रिक्त हो गयी हैं। उप चुनाव के लिए नामांकन की अ...