बिहार

जून 5, 2024 2:25 अपराह्न

views 21

लोकसभा की सभी 40 सीटों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड 12-12 सीटों पर विजयी रही

बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड 12-12 सीटों पर विजयी रही है। लोक जनशक्ति पार्टी -रामविलास ने पांच, राष्ट्रीय जनता दल ने चार, कांग्रेस ने तीन और भाकपा-माले ने दो सीट जीती हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, विकासशील ...

जून 4, 2024 1:49 अपराह्न

views 25

बिहार: रुझानों में एनडीए 34 सीटों पर आगे, आईएनडीआईए को 6 सीटों पर बढ़त

  बिहार में सभी 40 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एन.डी.ए. 34 और आई.एन.डी.आई.ए. 6 सीटों पर आगे है।     अलग-अलग दलों की स्थिति इस प्रकार है- भारतीय जनता पार्टी 13, जनता दल यू. 15, एल.जे.पी.आर.वी. 5 और एच.ए.एम.एस. एक सीट पर आगे है। आर.जे.डी. 3, सी.पी.आई.एम.एल. 2 और कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

जून 4, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 25

बिहार: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 40 लोकसभा सीटों और अगिआंव विधानसभा सीट के लिए मतगणना जारी

बिहार में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 40 लोकसभा सीटों के साथ ही अगिआंव विधानसभा की एक सीट के लिए मतगणना जारी है। सातवें चरण में 1 जून को अगिआंव विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और बाद में ईवीएम मतों की गिनती होगी। आज 39 महिला प्रत्याशियों सहित 497 उम्मीदवारों...

जून 3, 2024 1:22 अपराह्न

views 31

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात कल लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले हुई है।

जून 3, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 34

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए कल होगी मतगणना, सभी तैयारियां पूरी

बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर कल होने वाली मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। 39 महिला उम्मीदवारों सहित 497 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला कल होगा। प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आरके सिंह, नित्यानंद राय, राधा मोहन स...

मई 30, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 29

बिहार की 8 सीटों पर प्रचार तेज, एनडीए और महागठबंधन नेता लगा रहे जोर

बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत आठ संसदीय क्षेत्रों में प्रचार का आज अंतिम दिन है। पटना साहिब, आरा, पाटलिपुत्र, नालंदा, सासाराम, काराकाट और बक्सर लोकसभा क्षेत्रों में 1 जून को मतदान होगा। एनडीए और महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में मत...

मई 29, 2024 8:40 अपराह्न

views 26

बिहार में गर्मी का कहर, पारा 46 डिग्री के पार, कल से स्कूल बंद

  बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी और बढ़ी उमस से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्‍य के मुख्य सचिव श्री ब्रजेश मेहरोत्रा ने शिक्षा विभाग और सभी जिलाधिकारियों को 30 मई से 8 जून तक सभी स्कूलों को बंद करने का...

मई 29, 2024 7:29 अपराह्न

views 20

बिना टिकट यात्रा करने के मामले में ग्यारह हजार पांच सौ यात्रियों को पकड़ा गया

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से चलाये गये विशेष जांच अभियान में कल बिना टिकट यात्रा करने के मामले में ग्यारह हजार पांच सौ यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में पचासी लाख रुपए वसूले गए। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और ध...

मई 29, 2024 7:28 अपराह्न

views 32

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में हिन्दी में पढ़ाई शुरू करने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में हिन्दी में पढ़ाई शुरू करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यों वाली उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में राज्य स्वास्थ्य समिति के मानव संसाधन प्रभारी राजेश कुमार, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एकेडमिक डीन डॉ. मिथिलेश प्रताप और पटना मेडिकल क...

मई 29, 2024 7:28 अपराह्न

views 21

पटना लॉ कॉलेज परिसर में एक छात्र की हत्या, विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों को कल तक बंद रखने का आदेश

पटना लॉ कॉलेज परिसर में एक छात्र की हत्या के बाद पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों को कल तक बंद रखने का आदेश दिया है। इधर, विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास आज से बंद कर दिये जायेंगे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार को पटना के बिहटा से गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, ...