राज्‍य समाचार

जुलाई 1, 2024 5:28 अपराह्न

views 17

चंडीगढ़ः तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर सेक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन में जागरूकता सत्र आयोजित

  आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव लाने और समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए तीन नए आपराधिक कानून आज पूरे देश में लागू हो गए हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन में जागरूकता सत्र में इन आपराधिक कानूनों को लागू करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ...

जुलाई 1, 2024 5:21 अपराह्न

views 15

महाराष्ट्र विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

  महाराष्ट्र विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस चुनाव के लिए पंकजा मुंडे, योगेश टिलेकर, डॉ. परिणय फुके, अमित गोरखे और सदाभाऊ खोत को उम्मीदवार बनाया है।   निर्वाचन आयोग के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए द्व...

जुलाई 1, 2024 5:14 अपराह्न

views 19

महाराष्ट्र के लातूर में अब नीट परीक्षा मामले की जांच सीबीआई करेगी

    केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई की टीम नीट यूजी परीक्षा में प्रश्न पत्रों के कथित लीक मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र के लातूर पहुंच गई है। लातूर अदालत ने आज जांच एजेंसी के अनुरोध पर मामले की जांच स्थानीय पुलिस से लेकर केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो को स्थानांतरित की है। लातूर में अब नीट परीक्षा माम...

जुलाई 1, 2024 12:46 अपराह्न

views 34

तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल में बढ़ रही हैं असामाजिक गतिविधियां: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी संविधान और...

जुलाई 1, 2024 1:20 अपराह्न

views 33

महिलाओं के लिए असुरक्षित है पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल से विभत्स वीडियो सामने आया है जो कट्टरता की याद दिलाता है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि इसको तृणमूल कांग्रेस कैडर और विधायक उचित ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे संदेशखाली हो या उत्तर दिनाजपुर, प...

जुलाई 1, 2024 12:07 अपराह्न

views 28

तेलंगाना: भारी बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

तेलंगाना में नागरकर्नूल जिले के वनपटला गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना कल आधी रात को भारी बारिश के कारण हुई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    

जुलाई 1, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 58

नीट-यूजी परीक्षा में कथित कदाचार के मामले में सीबीआई ने गुजरात में एक निजी स्कूल के मालिक को गिरफ्तार किया

  गुजरात में नीट-यूजी परीक्षा में कथित कदाचार के मामले में सीबीआई ने एक निजी स्कूल के मालिक को गिरफ्तार किया है। यह स्कूल उन परीक्षा केंद्रों में से एक था जहां 5 मई को नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी। रिमांड हासिल करने के लिए सीबीआई टीम निजी स्कूल मालिक को अहमदाबाद की अदालत में पेश करेगी। इसके...

जुलाई 1, 2024 10:10 पूर्वाह्न

views 27

धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ सुचारू रूप से चल रही है श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा हर गुजरते दिन के साथ धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ सुचारू रूप से चल रही है। 52 दिवसीय अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाप्त होगी, जिस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी पड़ता है। कल 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओ...

जुलाई 1, 2024 10:08 पूर्वाह्न

views 24

सिक्किम: दुग्‍ध उत्‍पादकों के सम्मान में आज मनाया जा रहा है ग्वाला दिवस

  भारत के सिक्किम राज्य में आज ग्वाला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस दुग्‍ध उत्‍पादकों के सम्मान में मनाया जाता है। राज्यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य और मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस अवसर पर दुग्ध उद्योग से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने दुग्‍ध उत्‍पादकों के कल्‍याण के लिए चलाए गए कार...

जुलाई 1, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 41

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती-काली सिंध चंबल नदी लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता हुआ

  मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की शुरुआत की गई है। दोनों राज्यों ने पार्वती-काली सिंध चंबल नदी लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए संयुक्त पहल की है। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच ज्ञापन समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गए हैं।