सितम्बर 6, 2024 8:15 पूर्वाह्न
15
बाढ़ की स्थिति देखने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नुकसान की भरपाई का दिया आश्वासन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शुरूआती अनुमान के अनुसार, आंध्र प्रदेश में बाढ़ से एक लाख आठ हजार हेक्टेयर भूमि पर फसल को नुकसान हुआ है। इससे लगभग 2 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। श्री चौहान बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ...