दिसम्बर 3, 2024 6:43 अपराह्न
24
दिल्ली के जौहरीपुर औद्योगिक क्षेत्र में सिलेंडर फटने के कारण एक फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग
दिल्ली के जौहरीपुर औद्योगिक क्षेत्र में आज सिलेंडर फटने के कारण एक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार यह आग सुबह 12 बजे लगी। विभाग ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया था।