राज्‍य समाचार

दिसम्बर 28, 2024 1:48 अपराह्न

views 27

उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र विभिन्न विभागों को परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा

उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) अब विभिन्न विभागों को परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा। संस्थान की सेवाएं बाजार की दरों से लगभग आधी होंगी। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यूएलएमएमसी के जरिए भूस्खलन प्रबंधन, जल वैज्ञानिक सर्वेक्षण और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे।...

दिसम्बर 28, 2024 1:48 अपराह्न

views 71

उत्तराखंड में जनवरी 2025 में एक लाख तेईस हजार दो सौ पचास नए मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होंगे

उत्तराखंड में जनवरी 2025 में एक लाख तेईस हजार दो सौ पचास नए मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पिछले 5 सालों में लगभग 11 लाख नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण ...

दिसम्बर 28, 2024 1:08 अपराह्न

views 22

हिमाचल प्रदेश: ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बर्फबारी और निचले हिस्सों में बारिश जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बर्फबारी और निचले हिस्सों में बारिश जारी है। किन्नौर जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल छितकुल में एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में भी भारी बर्फबारी दर्ज की गई ...

दिसम्बर 28, 2024 1:05 अपराह्न

views 16

मध्य प्रदेश में तूफान के साथ ओलावृष्टि और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में छिटपुट बारिश और घने कोहरे की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज मध्यप्रदेश में तूफान के साथ ओलावृष्टि और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश तथा राजस्थान में छिटपुट बारिश और घने कोहरे की स्थिति की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार विदर्भ, महाराष्ट्र और गुजरात में भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।

दिसम्बर 28, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 19

शेरनी जीनत को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के नोईनानी गांव में देखा गया

ओडिशा के सिमिलीपाल बाघ अभ्‍यारण्‍य की तीन वर्षीय जीनत नामक शेरनी को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के मनबाजार ब्‍लॉक-1 के नोईनानी गांव में देखा गया है। जिला प्रशासन ने स्‍कूलों और आंगनवाडी केन्‍द्रों को बंद कर दिया है। इस शेरनी को महाराष्‍ट्र के ताबोड़ा-अंधेरी बाघ अभयारण्‍य से सिमिलीपाल बाघ अभ्‍यारण्...

दिसम्बर 28, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 15

एनआईए ने झारखंड के गिरिडीह जिले और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एन.आई.ए.) ने पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान मतदानकर्मियों और सुरक्षा दल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -माओवादी के हमले के सिलसिले में कल झारखंड के गिरिडीह जिले और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नक्सली पर्चे, बुकलेट, मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस...

दिसम्बर 28, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 17

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। राज्य के सभी जिलों में आज कड़ाके की सर्दी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित भीषण सर्दी और बर्फबारी को देखते हुए चमोली जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस बीच, राज्य ...

दिसम्बर 28, 2024 7:58 पूर्वाह्न

views 17

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और निचले मैदानी क्षेत्रों में बारिश से शीतलहर तेज

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और निचले मैदानी क्षेत्रों में बारिश से शीतलहर तेज हो गई है। बर्फबारी और बारिश से तापमान में काफी कमी आई है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुल्लू जिले के सोलांग नाला में भारी बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित...

दिसम्बर 28, 2024 7:51 पूर्वाह्न

views 36

मध्य प्रदेश में ई-मंडी योजना का विस्तार प्रदेश की अन्य मंडियों में भी किया जा रहा है

मध्य प्रदेश में ई-मंडी योजना का विस्तार प्रदेश की अन्य मंडियों में भी किया जा रहा है। यह योजना पहली जनवरी से 41 और मंडियों में लागू हो रही है।

दिसम्बर 28, 2024 7:50 पूर्वाह्न

views 11

ईडी ने बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्‍य और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता हुलास पांडे के कई ठिकानों पर मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध सम्‍पत्ति और अवैध खनन के सिलसिले में बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्‍य और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता हुलास पांडे के कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह कार्रवाई कल देर रात तक पटना और बेंगलुरु में दो ठिकानों पर हुई। निदेशालय ने तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्‍तावेज भी ...