राज्‍य समाचार

जुलाई 2, 2025 1:03 अपराह्न

views 84

भारतीय जनता पार्टी ने रवींद्र चव्हाण को बनाया महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के नेता रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी औपचारिक घोषणा की।   श्री रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए उस पर लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान को खतरे में डालने के बारे...

जुलाई 2, 2025 9:49 पूर्वाह्न

views 56

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सक्रिय, लगातार बारिश से सामान्य जन-जीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। हाल की मूसलाधार बारिश, भूस्‍खलन और बादल फटने की घटनाओं के कारण जान-माल को काफी नुकसान हुआ है।   अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हैं और 21 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।   बारिश और भूस्‍खलन ...

जुलाई 2, 2025 7:51 पूर्वाह्न

views 20

कैलाश मानसरोवर की सफलतापूर्वक यात्रा पूरी करने के बाद कल गंगटोक लौटा तीर्थयात्रियों का पहला जत्‍था

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के तीर्थयात्रियों का पहला जत्‍था सफलतापूर्वक यात्रा पूरी करने के बाद कल गंगटोक लौट गया। यह जत्‍था कल दोपहर लगभग 12 बजकर 45 मिनट पर पहुंचा। जिसके बाद तीर्थयात्रियों को शेरेथांग ले जाया गया।   यात्रियों को सम्‍मानित करने के लिए शाम को सिक्किम पर्यटन विकास निगम-एसटीडीसी ...

जुलाई 2, 2025 7:43 पूर्वाह्न

views 31

सीबीआई ने रिश्‍वत लेकर अनुकूल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आरोप में 3 डॉक्टरों सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने तीन चिकित्सकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर रिश्‍वत लेकर अनुकूल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सहयोग करने का आरोप है।   इस मामले में छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर के श्री रावतपुरा सरकार चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान संस्थान के तीन अधिकारियों और अन्य लोगों के विर...

जुलाई 1, 2025 1:35 अपराह्न

views 31

तेलंगाना के संगारेड्डी में दवा कंपनी विस्फोट में मृतकों की संख्या 35 हुई, केवल 11 शवों की हुई पहचान

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमाइलाटम में दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पुलिस अब तक केवल 11 शवों की पहचान कर पाई है। अस्पताल में भर्ती 35 श्रमिकों में से 12 की हालत गंभीर है। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने कहा है कि मलबे में अभी भी करीब 16 श...

जुलाई 1, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 28

लद्दाख ने ग्रुप ए और बी के राजपत्रित पदों सीधी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में एक बार की विशेष छूट दी

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन ने इस वित्‍तीय वर्ष के दौरान ग्रुप ए और ग्रुप बी के राजपत्रित पदों की सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक बार की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। ये पहल लद्दाख के ऐसे बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए की गई है जो सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहे हैं।  ...

जुलाई 1, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 18

दिल्ली में पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों को आज से नहीं मिलेगा ईंधन

दिल्‍ली में 15 वर्ष से पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को आज से ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्ली सरकार ने समय सीमा समाप्त हो चुके वाहनों में ईंधन भरने पर प्रतिबंध लागू करने की मानक संचालन प्रक्रिया जारी की थी। पेट्रोल पंपों को ऐसे वाहनों से जुड़े लेन-देन का अनिवार्य रूप से विवरण रखने क...

जुलाई 1, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 22

मौसम विभाग ने जुलाई में पूरे भारत में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने जुलाई में देश में औसत वर्षा सामान्य से अधिक रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्‍टर मृत्‍युंजय महापात्र ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि देश के अधिकतर हिस्‍सों में सामान्‍य से अधिक बारिश होने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि जुलाई में पूर्वोत्‍तर और प...

जून 30, 2025 5:56 अपराह्न

views 20

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्मंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर आज मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने श्रृद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि श्री वर्मा दिल्ली की राजनीति में श्रमिकों, किसानों और वंचित समाज की प्रखर आवाज़ थे, जिनके लिए सेवा और सिद्धांत उनका संकल्प था।   मुख्‍य...

जून 30, 2025 4:21 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तेलंगाना के संगारेड्डी में आग लगने की घटना पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तेलंगाना के संगारेड्डी में आज आग लगने की घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।   श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह ...