राज्‍य समाचार

जून 12, 2024 8:55 अपराह्न

views 8

जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी मारा गया और अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के सैदा सोहल गांव में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड में एक और आतंकी मारा गया और अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद कल देर शाम यह मुठभेड शुरू हुई। इस दौरान घायल सीआरपीएफ जवान की आज मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल के हथ...

जून 12, 2024 8:54 अपराह्न

views 16

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए दलों के नेता शामिल हुए। जन सेना पार्टी के प्रमुख कोनिडेला पवन कल्याण और तेलगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश नायडू...

जून 12, 2024 8:28 अपराह्न

views 40

गुजरात में 5 लाख 31 हजार से अधिक छात्राओं ने नमो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण कराया है

गुजरात में 10वीं और 12वीं कक्षा की 5 लाख 31 हजार से अधिक छात्राओं ने नमो लक्ष्मी योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराया है। आज मीडिया को जानकारी देते हुए प्रवक्ता मंत्री श्री रुशिकेश पटेल ने बताया कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक में पढ़ने वाली छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के ...

जून 12, 2024 8:26 अपराह्न

views 7

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की तीन सीटों पर एनडीए का मुकाबला इंडिया गठबंधन से होगा

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की तीन सीटों पर एनडीए का मुकाबला इंडिया गठबंधन से होगा। चौथी सीट पर भाजपा, एनसीपी, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे और शिक्षक भारती के उम्मीदवार मैदान में हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद की चार सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन था।

जून 12, 2024 8:25 अपराह्न

views 16

ओडिशा में मोहन चरण माझी ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज शाम भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य शपथ समारोह में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री, कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा सहित 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय म...

जून 12, 2024 8:23 अपराह्न

views 12

उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी का रेड अर्लट जारी किया

उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी का रेड अर्लट जारी किया है। राज्‍य के ज्‍यादातर जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में कानपुर में अधिकतम तापमान 47 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा। कल प्रयागराज में 47 दशमलव एक डिग्री तापमान था।

जून 12, 2024 8:22 अपराह्न

views 12

अरुणाचल प्रदेश में निवर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्यपाल से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया

अरुणाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दल के नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आज शाम राज्यपाल के टी परनायक से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में श्री खांडू को सर्...

जून 12, 2024 4:57 अपराह्न

views 13

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड में एक और आतंकी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के सैदा सोहल गांव में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड में एक और आतंकी मारा गया ।  अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद कल देर शाम यह मुठभेड शुरू हुई। इस दौरान घायल सीआरपीएफ जवान की आज मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से ह...

जून 12, 2024 4:44 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी, जन सेना और भाजपा -गठबंधन की सरकार आंध्र प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूर...

जून 12, 2024 1:39 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए 5000 से अधिक लोगों ने जम्मू से अपनी यात्रा शुरू की

जम्मू-कश्मीर में पांच हजार से अधिक लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर में वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए आज जम्मू से अपनी यात्रा शुरू की। इनमें ज्यादातर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग हैं। चार दिन की इस तीर्थयात्रा को जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, राहत आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी और प्रमुख कश्मीरी प...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला