राज्‍य समाचार

जून 13, 2024 8:21 अपराह्न

views 18

तमिलनाडु में आज तेनकासी में एक दुर्घटना में चार साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत, सोलह घायल

तमिलनाडु में आज तेनकासी में एक दुर्घटना में चार साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और सोलह लोग घायल हो गए। वे तेनकासी से श्रीविल्लिपुथुर की ओर जा रही एक निजी बस में सवार थे। शेंगोट्टई से सुरंदई की ओर जा रही एक लॉरी ने राउंडटाना में इस बस को टक्कर मार दी।दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत...

जून 13, 2024 8:09 अपराह्न

views 10

भारतीय जनसंचार संस्थान – आई.आई.एम.सी. के एमए कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है

भारतीय जनसंचार संस्थान - आई.आई.एम.सी. के एमए कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है। आईआईएमसी ने इस वर्ष मीडिया व्‍यवसायिक अध्‍ययन और सामरिक संचार का नया कोर्स शुरू किया है। यह दोनों कोर्स संस्‍थान के नई दिल्ली परिसर में पढ़ाए जाएगा और इसमें 40 सीटें उपलब्ध होंगी।

जून 13, 2024 8:07 अपराह्न

views 22

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्‍ली सरकार 15 जून से 30 जून तक एक ‘धूल विरोधी अभियान’ चलाएगी

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्‍ली सरकार 15 जून से 30 जून तक एक ‘धूल विरोधी अभियान' चलाएगी। इसके अलावा, हरित आवरण को बढ़ाने के लिए सरकार की ग्रीष्मकालीन कार्य योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण का महा अभियान भी चलाया जाएगा। दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस योजना के तहत औद्योगिक प्...

जून 13, 2024 8:06 अपराह्न

views 17

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

राजधानी में आज दिनभर कड़ी धूप खिली रही और गर्म हवाएं भी चली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक 44 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 29 दशमलव चार डिग्री ...

जून 13, 2024 8:03 अपराह्न

views 29

सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद के लिए विभागों का आवंटन कर दिया गया है

सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद के लिए विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री तमांग ने गृह, वित्त, योजना एवं विकास, कार्मिक, ऊर्जा, उत्पाद शुल्क, भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, परिवहन, सूचना एवं जनसंपर्क, सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास विभाग अपने पास रखे हैं। कैबिन...

जून 13, 2024 7:56 अपराह्न

views 23

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह पुलिस बल में भर्तियों को आउटसोर्स नहीं करने जा रही है

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह पुलिस बल में भर्तियों को आउटसोर्स नहीं करने जा रही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस कदम के लिए सरकार की आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि यह आउटसोर्सिंग कंपनियों से पैसा उगाही का जरिया है। राज्य पुलिस में आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती का आधिकारिक पत्...

जून 13, 2024 6:07 अपराह्न

views 60

महाराष्‍ट्र के नागपुर शहर के नजदीक आज दोपहर एक पटाखा कारखाने में विस्‍फोट  से छह लोगों की मृत्‍यु, चार गंभीर रूप से घायल

महाराष्‍ट्र के नागपुर शहर के नजदीक हिंगाना तालुका के धमाना में आज दोपहर एक पटाखा कारखाने में विस्‍फोट होने से छह लोगों की मृत्‍यु हो गयी और चार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए नागपुर के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस घटना पर शोक व्‍यक्‍त क...

जून 13, 2024 5:58 अपराह्न

views 18

उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 15 से 21 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जायेगा

उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य स्तर पर मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 15 से 21 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में योग सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कल लखनऊ में बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि 2...

जून 13, 2024 5:33 अपराह्न

views 11

ओडिसा में केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो सीबीआई ने ओडिसा डाक भर्ती में कथित नकली प्रमाण पत्र को लेकर जांच शुरू की

ओडिसा में केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो सीबीआई ने ओडिसा डाक भर्ती में कथित नकली प्रमाण पत्र को लेकर जांच शुरू की है। इसको लेकर कालाहांडी, नोआपाडा, रायगढ, नबरंगपूर, कंधमाल, क्‍योंझर, मयूरभंज, बालासोर और भद्रक समेत राज्‍य के विभिन्‍न जिलों के 67 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। इस अभियान में 204 अधि...

जून 13, 2024 5:29 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने डोडा जिले के गंदोह के कोटा टॉप इलाके में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया है

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने डोडा जिले के गंदोह के कोटा टॉप इलाके में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया है, जिसमें कल रात विशेष अभियान समूह-एस.ओ.जी. का एक कांस्टेबल घायल हो गया था। आतंकवादियों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, सुरक्षा बल जंगलों में तलाशी कर रही ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला