राज्‍य समाचार

जून 12, 2024 1:36 अपराह्न

views 35

तमिलनाडु: सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

तमिलनाडु में आज एक दुर्घटना में एक बच्चे और चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सेलम के सुक्कमपट्टी रोड पर एक निजी बस की दो मोटरसाइकिलों से टक्कर के कारण हुई। बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को सेलम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जून 12, 2024 1:35 अपराह्न

views 27

दिल्ली में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार से पूछा कि टैंकर माफियाओं के विरूद्ध क्या कदम उठाए गए हैं। न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ हिमाचल प्रदेश स...

जून 12, 2024 1:22 अपराह्न

views 29

दिल्ली में पानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तैनात किए जाएंगे अधिकारियों के विशेष दल

राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के बीच दिल्ली सरकार ने पानी के टैंकर उपलब्ध कराने और पानी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। इस दल में तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। ...

जून 12, 2024 12:42 अपराह्न

views 34

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने आज कृष्णा जिले के केसरपल्ली आईटी पार्क में आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की दिलाई। श्री नायडू के साथ जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य सहित 24 नवनिर्व...

जून 12, 2024 12:31 अपराह्न

views 30

केरल: पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और प्रसिद्ध फुटबॉल कोच टी.के. चतुन्नी का निधन

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और प्रसिद्ध फुटबॉल कोच टी.के. चतुन्नी का आज सवेरे केरल में एर्नाकुलम जिले के कारुकुट्टी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।   देश के प्रमुख फुटबॉल प्रशिक्षकों में से एक, चतुन्नी एफसी कोचीन, चर्चिल ब्रदर्स, डेम्पो एससी, मोहन बागान, सालगांवकर और केरल पुलिस फ...

जून 12, 2024 12:24 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीर: तीर्थयात्रियों की बस पर हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी

जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों की कई विशेष परिचालन टीमों ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन रियासी और राजौरी जिलों के घने जंगलों में तलाशी अभियान जारी रखा। इस हमले में सात तीर्थयात्रियों, बस चालक और कंडक्टर स...

जून 12, 2024 10:32 पूर्वाह्न

views 49

आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू

तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कृष्णा जिले के केसरापल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगें।

जून 12, 2024 8:08 पूर्वाह्न

views 33

देश के पास 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के लक्ष्य तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर हैं: तेलंगाना के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन

तेलंगाना के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि देश के पास 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर हैं। उन्होंने युवाओं का भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि सरकार विकास में वृद्धि के लिए प्राकृतिक...

जून 12, 2024 10:30 पूर्वाह्न

views 200

आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी आज ओडिशा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में होगा। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। ये दोनों उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी राज्य में नवीन पटनाय...

जून 12, 2024 7:41 पूर्वाह्न

views 2

जम्मू-कश्मीर: तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में शामिल आतंकियों पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित, पुलिस ने स्केच भी जारी किया

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकवादियों के बारे में सूचना देने के लिए पुलिस ने 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से आतंकवादियों का स्केच तैयार किया गया है। रियासी पुलिस ने आम जनता से आतंकवादियों के बारे में पुख्त...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला