राज्‍य समाचार

नवम्बर 26, 2024 7:47 अपराह्न

views 27

लद्दाख में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

लद्दाख में विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय सरकारी निकायों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली गई और संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।

नवम्बर 26, 2024 6:23 अपराह्न

views 23

तमिलनाडु के चार दिवसीय दौरे पर जायेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से तमिलनाडु के चार दिवसीय दौरे पर जायेंगी। राष्ट्रपति कल रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगी। गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन, उदगमंडलम में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और नीलगिरी जिले के आदिवासी समुदाय के प...

नवम्बर 26, 2024 6:21 अपराह्न

views 27

दिल्ली विधानसभा में मनाई गई संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ

दिल्ली विधानसभा में आज संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल ने विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान श्री गोयल ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान की उपयोगिता बताते हुए कहा की संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और नागरिकों क...

नवम्बर 26, 2024 6:02 अपराह्न

views 21

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने देशवासियों को संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने आज संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री सक्‍सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के माध्‍यम से कहा कि संविधान सभी नागरिकों को एक राष्ट्र के रूप में जोड़ता है। उपराज्‍यपाल ने कहा कि इस अवसर पर सभी भारत के संविधान की भावना के प्रति...

नवम्बर 26, 2024 6:00 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस समारोह का किया नेतृत्व

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने आज जम्मू में विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस समारोह का नेतृत्व किया । इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने दोहराया कि इस दिन को म...

नवम्बर 26, 2024 5:50 अपराह्न

views 17

मुंबई: नेहरू युवा केंद्र संगठन महाराष्ट्र और गोवा ने संविधान के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया साल भर चलने वाला कार्यक्रम

नेहरू युवा केंद्र संगठन, महाराष्ट्र और गोवा ने आज मुंबई में भारत के संविधान के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक ऐतिहासिक साल भर चलने वाला कार्यक्रम मनाया। ये समारोह अभियान की टैगलाइन हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के तहत आयोजित किए गए और इसका उद्देश्य संविधान निर्माताओं के योगदान का सम्मान करते ह...

नवम्बर 26, 2024 2:03 अपराह्न

views 10

आंध्र प्रदेश सचिवालय में वज्रोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान दिवस मनाया गया

आंध्र प्रदेश सचिवालय में वज्रोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज संविधान दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव आम्बेडकर के नेतृत्व में तैयार किया गया भारतीय संविधान दुनिया भर के लोकतंत्रों का मार्गदर्शन करता है।   मुख्य...

नवम्बर 26, 2024 1:22 अपराह्न

views 292

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 16वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के साथ 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 16वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों की शहादत को सम्मान देने के लिए प...

नवम्बर 26, 2024 1:20 अपराह्न

views 42

मुंबई में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

मुंबई में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने एकनाथ शिंदे को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। श्री शिंदे ने उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के साथ आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त...

नवम्बर 26, 2024 1:37 अपराह्न

views 635

महाराष्ट्र सरकार ने रश्मि शुक्ला को डीजीपी और राज्य के पुलिस बल का प्रमुख पुनः बहाल किया

महाराष्ट्र सरकार ने सुश्री रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक-डीजीपी और राज्य के पुलिस बल का प्रमुख पुनः बहाल किया है। सोमवार शाम को राज्य के गृह विभाग से जारी एक आदेश के अनुसार यह निर्णय विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद लिया गया है।     सुश्री रश्मि शुक्ला को उनके पद से हटाए जाने के बाद वरिष्ठ आईपीएस...