राज्‍य समाचार

मार्च 11, 2025 11:52 पूर्वाह्न

views 29

दिल्ली के आनंद विहार में एक झोपड़ी में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत

दिल्ली के आनंद विहार की एक झुग्गी बस्ती में आज तड़के आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह सवा दो बजे हुई। दमकल की तीन गाड़ियां तुरन्‍त मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया।

मार्च 11, 2025 10:04 पूर्वाह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर में युक्तिकरण योजना के अंतर्गत 4,300 से अधिक स्कूलों का निकट के संस्थानों में विलय किया गया

जम्मू-कश्मीर में सरकार ने कहा है कि युक्तिकरण योजना के अंतर्गत 4,300 से अधिक स्कूलों का निकट के संस्थानों में विलय कर दिया गया है।   विधानसभा में राजीव जसरोटिया के एक प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने बताया कि बंद या विलय किए गए 4,358 स्कूलों में से 1274 संस्थान जम्मू क्षेत्र में औ...

मार्च 11, 2025 7:41 पूर्वाह्न

views 17

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने मणिपुर विश्वविद्यालय में महसीर हैचरी और FISA लैब का उद्घाटन किया

मणिपुर के राज्‍यपाल अजय कुमार भल्‍ला ने इम्‍फाल में मणिपुर विश्‍वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के नवनिर्मित महसीर हैचरी और स्‍वच्‍छ जल मत्‍स्‍यविज्ञान और सतत मत्‍स्‍य पालन प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस प्रयोगशाला का निर्माण उत्‍तराखंड के भीमताल स्थित आईसीएआर-केंद्रीय शीतजल मत्स्य अनुसंधान संस्‍थान ...

मार्च 10, 2025 7:35 अपराह्न

views 21

दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्‍य रहने का अनुमान है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सि...

मार्च 10, 2025 7:33 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय शराब घोटाला मामले में 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय शराब घोटाला मामले में 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत चलाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके बेटे और करीबी सहयोगियों के आवासों पर तलाशी ली गई।   यह घोटाला विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गबन ...

मार्च 10, 2025 7:09 अपराह्न

views 37

देश का 58वाँ बाघ-अभयारण्य बना मध्‍य प्रदेश का माधव राष्ट्रीय उद्यान

मध्‍य प्रदेश में शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को प्रदेश का नया बाघ अभयारण्य घोषित किया गया है।       मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज एक बाघिन को छोड़ा और इसे बाघ अभयारण्य घोषित किया। मुख्यमंत्री ने उद्यान की सुरक्षा के लिए बनाई गई 1...

मार्च 10, 2025 7:02 अपराह्न

views 25

जम्मू-कश्मीरः जनवरी 2025 तक 3.70 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं ने रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण कराया

जम्मू-कश्मीर में, सरकार ने आज कहा कि जनवरी 2025 तक 3.70 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं ने रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि पंजीकृत युवाओं में 1 दशमलव 13 लाख स्नातक और स्नातकोत्तर शामिल हैं।   विधानसभा में भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा के लिखित प्रश्न का उत्तर दे...

मार्च 10, 2025 6:59 अपराह्न

views 15

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार से पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। राष्‍ट्रपति बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के दो दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी।   इन कार्यक्रमों में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अलावा ...

मार्च 10, 2025 6:57 अपराह्न

views 9

महाराष्ट्रः उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज महाराष्ट्र विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया, जिसमें उद्योग, बुनियादी ढांचा, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए प्रमुख प्रावधान किए गए हैं। श्री पवार ने बजट पेश करते हुए कहा कि बजट प्रस्ताव 'विकसित भारत - विकसित महाराष्ट्र' के उद्देश्‍य से त...

मार्च 10, 2025 6:54 अपराह्न

views 96

अरुणाचल प्रदेशः वित्त मंत्री चौना मीन ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक-बजट पेश किया

अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री चौना मीन ने आज राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का वार्षिक बजट पेश किया, जिसकी कुल राशि लगभग 39 हजार आठ सौ 42 करोड़ रुपये है, जिसमें राजकोषीय घाटा लगभग 966 दशमलव पांच करोड़ रुपये है।   श्री मीन ने कहा कि बजट को "विकसित अरुणाचल"...