राज्‍य समाचार

मार्च 14, 2025 3:30 अपराह्न

views 9

तमिलनाडुः वित्त-मंत्री थंगम थेन्नारसु द्वारा बजट पेश किए जाने के साथ ही विधानसभा के बजट-सत्र की शुरुआत

तमिलनाडु में आज वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु द्वारा बजट पेश किए जाने के साथ ही विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई। तमिलनाडु राज्‍य विपणन निगम में कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा करने की विपक्ष के नेता ई. पलनीसामी के अनुरोध को अध्‍यक्ष एम. अप्पावु द्वारा अस्वीकार करने के बाद  विधानसभा में हंगामा हुआ। &nbsp...

मार्च 14, 2025 12:45 अपराह्न

views 17

लद्दाख के करगिल में आज सुबह 5.2 तीव्रता वाला भूकंप आया

लद्दाख के करगिल में आज सुबह 5.2 तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसका झटका जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किया गया। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्‍द्र के अनुसार, भूकंप सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर 15 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।     लद्दाख देश के भूकंपीय क्...

मार्च 14, 2025 12:44 अपराह्न

views 15

पंजाब: नशाखोरी के खिलाफ अभियान में अब तक 1750 से अधिक मादक द्रव्‍यों के तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में नशाखोरी के खिलाफ इस महीने शुरू किए गए अभियान में अब तक एक हजार सात सौ 50 से अधिक मादक द्रव्‍यों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्‍करों की 29 अवैध संपत्तियों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। 'युद्ध नाशियां विरुद्ध' अभियान के दौरान अब तक 80 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, अफीम और गांजा सहित म...

मार्च 14, 2025 12:43 अपराह्न

views 30

उत्तर प्रदेश: पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है होली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली एकता का संदेश देती है

उत्तर प्रदेश में ब्रज मंडल से लेकर अयोध्या धाम तक पूरे प्रदेश में होली हर्षोल्लास के साथ  मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में भगवान नृसिंह विश्व यात्रा को रवाना किया। उन्होंने भगवान नृसिंह की आरती उतारकर रथ को रवाना किया और लोगों के साथ गुलाल से होली खेली। मुख्यमंत्री ने कहा...

मार्च 14, 2025 12:35 अपराह्न

views 18

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने पांच औद्योगिक पार्कों की स्‍थापना के लिए भूमि आवंटित की

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने पांच औद्योगिक पार्कों की स्‍थापना के लिए पांच सौ कनाल भूमि उद्योग और वाणिज्‍य विभाग को आवंटित की है। यह औद्योगिक पार्क अखनूर, दीली, रणबीर सिंह पुरा और जम्‍मू तहसील में स्‍थापित किए जाएंगे। इन औद्योगिक पार्कों के जरिए दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्‍मीद है।

मार्च 14, 2025 11:44 पूर्वाह्न

views 16

रुपए का सिंबल बदलने पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने की तमिलनाडु की डीएमके सरकार की आलोचना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आर्थिक सर्वेक्षण पुस्तिका में मूल रुपये के प्रतीक को तमिल 'रु' से बदलने के लिए तमिलनाडु की डीएमके सरकार की आलोचना की है।     वित्त मंत्री ने डीएमके सरकार पर रुपये के प्रतीक का अनादर करने का आरोप लगाया, जिसे उनके अपने विधायक के बेटे ने डिजाइन किया था। उन्होंन...

मार्च 14, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 61

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि कल बीजापुर में वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के सामने एक दंपत्ति सहित नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया। श्री यादव ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले...

मार्च 14, 2025 11:29 पूर्वाह्न

views 17

होली पर आज एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाएं दोपहर बाद ढाई बजे तक नहीं होंगी उपलब्ध

होली पर आज एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाएं दोपहर बाद ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि मेट्रो सेवाएं आज दोपहर ढाई बजे से सभी लाइन पर सामान्य रूप से चलेंगी।

मार्च 14, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 4

राज्य के सभी नगर निगमों को सौर शहरों में परिवर्तित किया जाएगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि स्वच्छ ऊर्जा और सतत शहरी विकास के लिए राज्य की प्रतिबद्धता के अंतर्गत राज्य के सभी नगर निगमों को सौर शहरों में परिवर्तित किया जाएगा। मु्ख्यमंत्री ने यह घोषणा कल गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम-एनसीएपी पर तीन दिवसीय कार्य...

मार्च 14, 2025 10:42 पूर्वाह्न

views 26

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर आज शाम असम पहुंचेंगे

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर आज शाम असम पहुंचेंगे। इस दौरान श्री शाह, विभिन्न  कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कल सुबह, गृह मंत्री, पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे असम राइफल्स प्रतिष्ठानों को ज़ोखावसांग में स्थानांतरित करने के लिए आइजोल में एक समारोह में भाग लेंगे।     र...