राज्‍य समाचार

मार्च 19, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 14

मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग स्थानों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। उधर गुजरात और कर्नाटक के भीतरी हिस्‍सों में कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरी स्थिति रहने की संभावना जताई गई है,...

मार्च 18, 2025 1:59 अपराह्न

views 10

तमिलनाडु में संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके सांसदों ने आज लोकसभा से वॉकआउट किया

तमिलनाडु में संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके सांसदों ने आज लोकसभा से वॉकआउट किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही डीएमके नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसे अस्वीकार कर दिया।   उन्‍होंने कहा कि अभी यह कोई मुद्दा नहीं...

मार्च 18, 2025 1:55 अपराह्न

views 16

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की है। ​​नागपुर की घटना के बारे में  विधानसभा में वक्तव्‍य देते हुए उन्होंने कहा कि नागपुर में हुई हिंसा पूर्व नियोजित प्रतीत होती है।  उन्होंने आश्व...

मार्च 18, 2025 12:31 अपराह्न

views 15

पंजाबः पुलिस ने 2 हजार 575 ड्रग-तस्करों को गिरफ्तार किया

पंजाब में नशा विरोधी अभियान के दौरान पिछले 17 दिनों में पुलिस ने एक हजार छह सौ 51 प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दो हजार पांच सौ 75 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक  गौरव यादव ने बताया कि इन लोगों के पास से 95 किलोग्राम हेरोइन, कोकीन और अन्य ड्रग्स के अलावा 7 लाख से अधिक नशीली ...

मार्च 18, 2025 12:23 अपराह्न

views 17

लोकसभा-अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली-विधानसभा के सदस्यों के लिए नई दिल्‍ली में आयोजित दो-दिवसीय प्रशिक्षण-कार्यक्रम का उद्घाटन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि विधायकों को प्रभावी जनप्रतिनिधि बनने के लिए उन्हें संविधान के प्रावधानों के साथ-साथ सदन के नियमों और प्रक्रियाओं का व्यापक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। दिल्ली विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आज नई दिल्‍ली में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कर...

मार्च 18, 2025 12:19 अपराह्न

views 27

नागपुर-हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ महाराष्‍ट्र-सरकार करेगी कार्रवाईः प्रल्‍हाद जोशी

केन्‍द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा है कि नागपुर हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ महाराष्‍ट्र सरकार कार्रवाई करेगी। आज संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार स्थिति से बेहतर तरीके से निबट रही है।       थाणे से शिव सेना के सांसद नरेश म्हस्‍के ने कहा कि हिंसा की ...

मार्च 18, 2025 12:15 अपराह्न

views 19

बिहार में पटना जिले की एक छात्रा खुशबू ने प्रतिष्ठित विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सहयोग के लिए उनका आभार व्‍यक्‍त किया

बिहार में पटना जिले की एक छात्रा खुशबू ने प्रतिष्ठित विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सहयोग के लिए उनका आभार व्‍यक्‍त किया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए खुशबू ने कहा कि वह गरीब और वंचित लोगों की सेवा करना चाहती है।

मार्च 18, 2025 12:00 अपराह्न

views 27

ईडी ने जमीन के बदले नौकरी के धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए लालू यादव को किया तलबब

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन के बदले नौकरी के धनशोधन मामले में राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को कल पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि श्री प्रसाद को मामले में चल रही जांच के संबंध में केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसी के पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर अ...

मार्च 18, 2025 8:21 पूर्वाह्न

views 25

महाराष्ट्र साइबर सेल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को दूसरा समन जारी किया

महाराष्ट्र साइबर सेल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को दूसरा समन जारी किया है, जिसमें उन्हें इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कल पेश होने का निर्देश दिया गया है। उन्हें पहले कल ही इस सिलसिले में बुलाया गया था, लेकिन वे बयान देने के लिए साइबर सेल के सामन...

मार्च 18, 2025 8:19 पूर्वाह्न

views 16

तेलंगानाः मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक आरक्षण बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने के लिए प्रधानमंत्री को एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रस्ताव भेजा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक आरक्षण बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रस्ताव भेजा है। श्री रेड्डी ने कल रात प्रधानमंत्री को इस सम्‍बंध में एक पत्र लिखा। उन्होंने स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानो...