अप्रैल 30, 2026 9:43 अपराह्न

printer

इस्राएल की सरकार से गज़ा में विदेशी पत्रकारों के स्वतंत्र रूप से प्रवेश प्रतिबंध को हटाने का आह्वान

दुनिया भर की प्रमुख मीडिया कंपनियों के नेता इस्राएल की सरकार से गज़ा में विदेशी पत्रकारों के स्वतंत्र रूप से प्रवेश करने और रिपोर्टिंग करने पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आह्वान कर रहे हैं। यह प्रतिबंध 2023 में युद्ध की शुरुआत से ही लागू है और छह महीने से अधिक समय से चल रहे युद्धविराम के बावजूद जारी है। अधिकारियों के बयान में कहा गया है कि ज़मीनी स्तर पर मौजूद रहना आवश्यक है और इससे पत्रकारों को सभी पक्षों के बयानों पर सवाल उठाने, नागरिकों से सीधे बात करने और अपनी प्रत्यक्ष जानकारी के आधार पर रिपोर्ट करने की अनुमति मिलनी चाहिए। समाचार एजेंसियों सहित दो दर्जन से अधिक विश्व के अग्रणी मीडिया संस्थानों के शीर्ष संपादकों ने कहा कि इस्राएल की सरकार ने अब तक स्थिति पर चर्चा करने के उनके प्रयासों का कोई जवाब नहीं दिया है।
 
 
इससे पहले, इस्राएल ने कहा था कि यह प्रतिबंध आवश्यक है क्योंकि गज़ा में प्रवेश करने की अनुमति प्राप्त विदेशी पत्रकार इस्राएली सैनिकों की स्थिति का खुलासा कर सकते हैं और उन्हें खतरे में डाल सकते हैं।