ब्राज़ील की संसद ने सर्वोच्च न्यायालय के लिए जॉर्ज मेसियस के नामांकन को अस्वीकार कर दिया है। इसे राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के लिए एक बडा झटका माना जा रहा है। यह पिछले एक सौ 30 वर्षों में पहला मौका है जब राष्ट्रपति द्वारा नामित व्यक्ति को संसद ने अस्वीकार किया है।
श्री मेसियस 2023 से ब्राज़ील के सॉलिसिटर-जनरल और लूला के करीबी कानूनी सलाहकार हैं। उनके पक्ष में केवल 34 वोट पड़े जबकि 42 वोट विरोध में पड़़े। मेसियस को मंजूरी के लिए 41 वोटों की आवश्यकता थी।श्री लूला अक्टूबर में लगातार चौथी बार दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने नवंबर में मेसियस को चुना था।ब्राजील की सीनेट ने पिछली बार 1894 में सुप्रीम कोर्ट के किसी उम्मीदवार को खारिज किया था।