भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस नेता, प्रियंका गांधी की टिप्पणियों की निंदा की। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में श्री प्रसाद ने कहा कि परिसीमन के बिना लोकसभा या विधानसभा में सीटों से संबंधित कोई संशोधन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनगणना में काफी समय लगता है, इसलिए परिसीमन, पिछली जनगणना के आधार पर किया जा सकता है।
भाजपा नेता, स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर देश की महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को याद होगा कि एनडीए सरकार के दौरान पहला लैंगिक बजट ढांचा पेश किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी याद होगा कि कांग्रेस शासन के दौरान, 25 करोड़ महिलाओं को बैंक खाते खोलने में सहायता नहीं दी गई और 11 करोड़ महिलाओं को शौचालय सुविधा से वंचित रखा गया।
इससे पहले नई दिल्ली में संवााददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कल महिला आरक्षण विधेयक पारित न होना बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने के सरकार के प्रयास को विफल कर दिया गया है। उन्होंने सत्तारूढ़ एनडीए सरकार से 2023 में सभी दलों के समर्थन से सर्वसम्मति से पारित विधेयक को वापस लाने और इसे अभी लागू करने का भी आग्रह किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन और महिला आरक्षण का उपयोग करके, भाजपा अपने लाभ के लिए निर्वाचन क्षेत्रों को फिर से निर्धारित करना चाहती है।भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस नेता, प्रियंका गांधी की टिप्पणियों की निंदा की। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में श्री प्रसाद ने कहा कि परिसीमन के बिना लोकसभा या विधानसभा में सीटों से संबंधित कोई संशोधन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनगणना में काफी समय लगता है, इसलिए परिसीमन, पिछली जनगणना के आधार पर किया जा सकता है।
भाजपा नेता, स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर देश की महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को याद होगा कि एनडीए सरकार के दौरान पहला लैंगिक बजट ढांचा पेश किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी याद होगा कि कांग्रेस शासन के दौरान, 25 करोड़ महिलाओं को बैंक खाते खोलने में सहायता नहीं दी गई और 11 करोड़ महिलाओं को शौचालय सुविधा से वंचित रखा गया।
इससे पहले नई दिल्ली में संवााददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कल महिला आरक्षण विधेयक पारित न होना बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने के सरकार के प्रयास को विफल कर दिया गया है। उन्होंने सत्तारूढ़ एनडीए सरकार से 2023 में सभी दलों के समर्थन से सर्वसम्मति से पारित विधेयक को वापस लाने और इसे अभी लागू करने का भी आग्रह किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन और महिला आरक्षण का उपयोग करके, भाजपा अपने लाभ के लिए निर्वाचन क्षेत्रों को फिर से निर्धारित करना चाहती है।
News On AIR | अप्रैल 18, 2026 2:32 अपराह्न | Women's Reservation Bill
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने महिला आरक्षण विधेयक पर प्रियंका गांधी की टिप्पणियों की निंदा की