बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि रक्षामंत्री से विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने पर चर्चा हुई।
श्री चौधरी ने बताया कि रेलमंत्री से मुलाकात में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, बेहतर रेलसंपर्क और बिहार के समग्र विकास में तेजी लाने पर विचार-विमर्श हुआ।