मई 9, 2026 2:08 अपराह्न

printer

विवादों के सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए नालसा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर रहा है

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) आज देशभर में इस वर्ष की दूसरी  राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर रहा है। नालसा के सदस्य सचिव संजीव पांडे ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि इस पहल का उद्देश्य सहभागी और जन-केंद्रित तरीकों से विवादों का सौहार्दपूर्ण निपटारा करना और अदालतों पर बोझ कम करना है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समझौता योग्‍य आपराधिक मामलों, चेक बाउंस और बैंक वसूली विवादों सहित कई प्रकार के मामलों की सुनवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच 12 राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन कर 26 करोड़ मामलों का निपटारा किया गया।