मई 9, 2026 5:17 अपराह्न

printer

बहरीन ने कथित तौर पर आई.आर.जी.सी. से जुड़े 41 लोगों को गिरफ्तार किया

बहरीन ने आज ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आई.आर.जी.सी.) से कथित तौर पर जुड़े 41 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि अधिकारियों ने आई.आर.जी.सी. से जुड़े एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जबकि लोक अभियोजक द्वारा की गई जांच में ईरानी हमलों के प्रति कथित सहानुभूति रखने से जुड़े मामलों की भी जांच की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि समूह की गतिविधियों या अन्य गैरकानूनी कृत्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये गिरफ्तारियां 28 फरवरी को शुरू हुए अमरीका, इस्राएल और ईरान के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई हैं। बहरीन उन खाड़ी देशों में से एक था जिन्हें ईरानी हमलों का निशाना बनाया गया था, साथ ही उन अन्य देशों को भी जहां अमरीका सैन्य अड्डे हैं।