जुलाई 11, 2024 9:37 पूर्वाह्न

views 35

असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत

  असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटों में पांच अन्य लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रणाली के अनुसार 27 जिलों में चौदह लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

जुलाई 11, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 29

बिम्सटेक विदेश मंत्री सम्मेलन के लिए नई दिल्‍ली पहुंचे थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस संगियामपोंगसा

  थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस संगियामपोंगसा दूसरे बिम्सटेक विदेश मंत्री सम्मेलन के लिए नई दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत बिम्सटेक के वर्तमान अध्‍यक्ष के रूप में थाईलैंड की रचनात्मक भूमिका को महत्व देता है और दोनों देशों के बीच संबंधों को ...

जुलाई 11, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 39

रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा के बाद नई दिल्‍ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की दो देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। श्री मोदी सोमवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रूस और ऑस्ट्रिया गए थे। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मास्को गए और दूसरे तथा अंतिम चरण में वे वियना गए। 

जुलाई 11, 2024 9:32 पूर्वाह्न

views 36

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे

    उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। कल उपराष्‍ट्रपति मुंबई के नरसी मोंजी प्रबंधन अध्‍ययन संस्‍थान (एनएमआईएमएस) के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे। श्री धनखड़ राज्‍य सभा में संसदीय परम्पराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का कड़ाई से पालन क...

जुलाई 11, 2024 9:30 पूर्वाह्न

views 26

रूस पर दबदबा बनाए रखने के लिए नाटो के सदस्य देशों को अपनी औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए: अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

  अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जोर देते हुए कहा कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को रूस पर दबदबा बनाए रखने के लिए अपनी औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए। वाशिंगटन में नाटो की 75वीं स्थापना वर्षगांठ पर उन्होंने कहा कि रूस ने चीन, ईरान और उत्तर कोरिया की सहायता से अपने घरेलू ...

जुलाई 11, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 33

फुटबॉल: कोपा अमरीका-2024 के सेमी फाइनल में उरुग्वे को हराकर फाइनल में पहुंचा कोलम्बिया  

  फुटबॉल में आज सुबह अमरीका के उत्तरी कैरोलिना में कोपा अमरीका 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में कोलम्बिया ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। उरुग्वे गेंद पर अच्‍छा नियंत्रण रखते हुए गोल बनाने में असफल रही। जेफरसन लेमा ने कोलम्बिया के लिए एकमात्र गोल 39वें मिनट में किया। हाफ टाइम से ठीक प...

जुलाई 11, 2024 9:27 पूर्वाह्न

views 21

झारखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए रांची पहुंची चुनाव आयोग की टीम

    वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रांची में है। टीम ने कल झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव आयोग की टीम आज राज्य के विभिन्...

जुलाई 11, 2024 9:25 पूर्वाह्न

views 45

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग और तटीय कर्नाटक में रविवार तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग और तटीय कर्नाटक में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। गुजरात में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और बिहार में भी आज तेज़ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।...

जुलाई 11, 2024 9:24 पूर्वाह्न

views 27

भारतीय दूतावास की सहायता से आज यूएई से भारत लौटेंगे गंभीर हृदयाघात से पीड़ित सिबिमोन बाबू

  अबू धाबी के भारतीय दूतावास ने संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में कार्यरत भारतीय नागरिक सिबिमोन बाबू के गंभीर हृदयाघात के कारण उनके स्‍वदेश भेजने में सहायता करने में हस्तक्षेप किया है। श्री सिबिमोन बाबू इस वर्ष की शुरुआत में रोजगार की तलाश में यात्रा वीजा पर संयुक्‍त अरब अमीरात गए थे। उन्हें एक स्‍थानी...

जुलाई 11, 2024 9:21 पूर्वाह्न

views 20

फुटबॉल: नीदरलैंड को हराकर यूरो कप 2024 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

फुटबॉल में, इंग्लैंड यूईएफए यूरोपीय चैंपियंस-2024 (यूरो कप) के फाइनल में पहुंच गया है। इंग्लैंड ने डॉर्टमंड में दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ओली वॉटकिंस के गोल ने इंग्लैंड को नीदरलैंड पर बढ़त बनाने में मदद की। पहले हाफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी...