जुलाई 11, 2024 9:20 पूर्वाह्न

views 41

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों में वर्षा जनित हादसों में 22 लोगों की मौत हुई

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में वर्षा जनित हादसों में 22 लोगों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तराई क्षेत्र के श्रावस्ती जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 

जुलाई 11, 2024 9:18 पूर्वाह्न

views 25

टेनिस: ब्रावो ओपन चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारत के एन. श्रीराम बालाजी और इक्वाडोर के गोंजालो एस्‍कोबार की जोड़ी

टेनिस में भारत के एन. श्रीराम बालाजी और इक्वाडोर के उनके जोड़ीदार गोंजालो एस्‍कोबार कल शाम जर्मनी के ब्रौंश्वीग में ब्रावो ओपन चैलेंजर के पुरुष डबल्‍स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत-इक्‍वाडोर की जोड़ी ने बोलीविया के बोरिस एरियास और फेडेरिको जेबालॉस की जोड़ी को सीधे सेटों ...

जुलाई 11, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 47

बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू होगा

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल - बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर इस कार्यक्रम में बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी करेंगे। यह आयोजन बिम्सटेक समूह के सदस्यों को बंगाल ...

जुलाई 11, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। वे आगामी केंद्रीय बजट के लिए उनके विचार और सुझाव लेंगे। इस बैठक में अर्थशास्त्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भागीदारी करेंगे। इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और अन्‍य सदस्‍य भी...

जुलाई 11, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 28

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के विएना में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विएना में प्रोफेसर बिरगिट केल्नर, डॉ. मार्टिन गेन्स्ज़ले, डॉ. कैरिन प्रीसेन्डान्ज़ और डॉ. बोरयिन लारियोस से भी मुलाकात की। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ये सम्मानित शिक्षाविद और शोधकर्ता हैं जिन्होंने भारतीय इतिहास और संस्कृति के पहलुओं का अध्ययन करने के लिए...

जुलाई 11, 2024 9:05 पूर्वाह्न

views 28

श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ 4,885 तीर्थयात्रियों का जत्था

4,885 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्‍था पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। यह जत्था आज तड़के 191 वाहनों के काफिले में रवाना हुआ। इस जत्थे में 3,622 पुरुष, 1,086 महिलाएं, 14 बच्‍चे, 111 साधु और 52 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 1,894 तीर्थयात्री तड़के करीब तीन बजे ब...

जुलाई 11, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 29

आयुर्विज्ञान कॉलेज में परिवर्तित किए गए वर्तमान जिला और रेफरल अस्‍पतालों को केंद्र सरकार से धन मिलता रहेगा

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि आयुर्विज्ञान कॉलेज में परिवर्तित किए गए वर्तमान जिला और रेफरल अस्‍पतालों को केंद्र सरकार से धन मिलना जारी रहेगा। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव अपूर्व चंद्र ने इस मामले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्...

जुलाई 11, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के बीच आतंकवाद, भारत-यूरोपीय संघ संबंध और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर हुई बातचीत  

  विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के बीच बातचीत का केंद्र बिंदु आतंकवाद, भारत-यूरोपीय संघ संबंध और रूस-यूक्रेन संघर्ष थे। वियना में मीडिया से बातचीत में श्री क्वात्रा ने कहा कि दोनों नेता आतंकवाद की स्पष्ट निंदा करने और साइबरस्पेस मे...

जुलाई 11, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 28

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच मजबूत संबंधों के लिए सरकारों के अलावा लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच संबंध केवल सरकारों द्वारा नहीं बनाए गए हैं, बल्कि इन संबंधों को मजबूत करने के लिए लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण हैं। वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर ...

जुलाई 10, 2024 9:12 अपराह्न

views 10

राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया

राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया। राज्य की उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री सुश्री दीया कुमारी ने सदन में बजट पेश किया। बजट भाषण में उन्होंने अगले पांच साल में सरकारी विभागों में चार लाख भर्तियों की घोषणा की। दीया कुमारी ने इस साल चिकित्सा और पुलिस समेत विभिन्न सरकारी वि...