जुलाई 11, 2024 12:50 अपराह्न

views 38

उत्तर प्रदेश: हाथरस जिले में बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 16 लोग घायल

  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज एक निजी बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। हादसा आज सुबह सिकंदराराऊ इलाके में एनएच-91 पर हुआ जब एक तेज रफ्तार बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया...

जुलाई 11, 2024 12:49 अपराह्न

views 12

महाराष्ट्र: आज होगा धर्मवीर स्‍वराज्‍य रक्षा छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई तटीय सड़क परियोजना के तीसरे चरण का शुभारंभ

  महाराष्ट्र में धर्मवीर स्‍वराज्‍य रक्षा छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई तटीय सड़क परियोजना के तीसरे चरण का शुभारंभ आज होगा। तटीय सड़क से हाजी अली से खान अब्दुल गफ्फार खान रोड और हाजी अली आर्म आठ से उत्तर की ओर जाने वाली लेन पर हाजी अली के मुख्य पुल तक अस्थायी यात्रा कर सकेंगे। यह खंड कार्य दिवसों...

जुलाई 11, 2024 12:46 अपराह्न

views 31

फिलीपींस के सुल्तान कुदारत प्रांत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप

    Philippines, Earthquake,   फिलीपींस के सुल्तान कुदारत प्रांत में आज सवेरे 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर आया। इसका केंद्र देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 722 किलोमीटर की गहरा...

जुलाई 11, 2024 12:44 अपराह्न

views 30

श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

  श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और आज उन्हें कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया। पुदुकोट्टई के रहने वाले मछुआरे कच्चातीवू के पास मछली पकड़ रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया। हाल ही में इस महीने की पहली तारीख को श्रीलंकाई नौसेना ने 25 मछुआरों को पकड़ लिया था।

जुलाई 11, 2024 12:00 अपराह्न

views 8

बागवानी में प्रतिष्ठित कृषि नेतृत्व पुरस्कार-2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया नागालैंड

  नागालैंड को बागवानी में प्रतिष्ठित कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया है। यह पुरस्कार राज्य को बागवानी विकास के लिए नवीन कार्यक्रमों और नीतियों को शुरू करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया, जिसने बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीण लोगों के जीवन को सकारात्मक ...

जुलाई 11, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 34

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। ये मैच राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट पर हुआ। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है। इस समय बैडमिंटन ...

जुलाई 11, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 36

अमरनाथ यात्रा : 12वें दिन 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

        अमरनाथ यात्रा के 12वें दिन 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। गुरुवार को 4 हजार 885 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के समूह में दक्षिण कश्मीर नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर और उत्तर कश्मीर बालटाल आधार शिविर के तीर्थयात्री शामिल थे।     ...

जुलाई 11, 2024 11:49 पूर्वाह्न

views 39

विंबलडन टेनिस : आज महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में चेक गणराज्‍य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा से होगा कजाख्स्तान की एलेना रायबाकिना का मुकाबला  

      विंबलडन टेनिस में, कजाख्स्तान की एलेना रायबाकिना आज शाम महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में चेक गणराज्‍य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा से खेलेंगी। चौथी वरीयता प्राप्त रायबाकिना यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम-चार में पहुंचीं। क्रेजिसिकोवा, लातविया की जेलेना ओस्टापेंको को 6-4, 7-6 स...

जुलाई 11, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 41

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ऑस्ट्रिया यात्रा को ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ऑस्ट्रिया यात्रा को ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी बताया Narendra Modi, Austria, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी ऑस्ट्रिया यात्रा ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती में नया जोश भरेगी।...

जुलाई 11, 2024 9:39 पूर्वाह्न

views 53

जम्मू-कश्मीर: कठुआ आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया

      जम्मू-कश्मीर के कठुआ में घात लगाकर किए गए हमले में पांच जवानों के वीरगति को प्राप्त होने की घटना में संलिप्त आतंकवादियों को तलाशने के मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आज तलाशी अभियान को चौथा दिन है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जाएगी। घने जंगलों में लगातार तेज बारिश और कोह...