अगस्त 11, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 36

पेरिस ओलंपिक 2024 का आज होगा समापन, भारत से पी.आर. श्रीजेश और मनु भाकर समापन परेड में भाग लेंगे

  पेरिस ओलंपिक खेलों का आज समापन हो रहा है। समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा। समारोह में कई जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे। समापन समारोह में परेड के लिए भारत से दो बार ओलंपिक पदक विजेता पी.आर. श्रीजेश और मनु भाकर को चुना गया है। श्रीजेश हॉकी टीम के गोलकीपर रहे हैं और उन्‍हो...

अगस्त 11, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 27

सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का खंडन किया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का खंडन किया है। अमरीकी निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप है कि माधबी पुरी बुच और धवल बुच के पास अदानी समूह से जुड़ी अपतटीय यानी ऑफ-शोर संस्थाओं में हिस्सेदारी है...

अगस्त 11, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 24

कश्‍मीर घाटी में आयोजित किया गया शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, कश्‍मीरी परंपराओं का किया गया प्रदर्शन

कश्‍मीर घाटी में कल एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समूचे क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और कॉलेजों के युवाओं ने भाग लिया। इसका आयोजन भारतीय सेना की डैगर डिवीजन, पुनीत बालान समूह और बारामूला जिला प्रशासनिक एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों से किया गया था। इसमें कश्‍मीर...

अगस्त 11, 2024 10:43 पूर्वाह्न

views 177

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद में बनी देश की पहली प्रधानमंत्री जनमन कॉलोनी

  देश में प्रधानमंत्री आदिवासी जनमन महाभियान में विशेषकर पिछड़े आदिवासी परिवारों के लिए पक्के मकान बनाने में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। राज्‍य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शिवपुरी जनपद पंचायत में बनी देश की पहली पीएम जनमन कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन आवास य...

अगस्त 11, 2024 10:38 पूर्वाह्न

views 45

विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज से नेपाल की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे

    विदेश सचिव विक्रम मिसरी नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल के निमंत्रण पर आज से दो दिन की नेपाल यात्रा पर जा रहे हैं। विदेश सचिव की यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय संपर्क प्रक्रिया का हिस्सा है। भारत अपनी 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत नेपाल के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देता है।   भार...

अगस्त 11, 2024 11:37 पूर्वाह्न

views 30

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का हरियाणा के गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन

    पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का कल हरियाणा के गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्री नटवर सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्‍ली में किया जाएगा। श्री सिंह का जन्‍म राजस्थान के भरतपुर जिले में 1931 में हुआ था। उन्‍हें, वर्ष 1984 में पद्म भूषण स...

अगस्त 11, 2024 10:23 पूर्वाह्न

views 43

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिन्‍द्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया

    अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिन्‍द्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया है। श्री बिन्द्रा को यह पुरस्कार कल पेरिस में प्रदान किया गया। ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार ओलंपिक में असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्‍च सम्‍मान है। श्री बिन्‍द्रा ने वर्ष 2...

अगस्त 11, 2024 11:38 पूर्वाह्न

views 37

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड को पूर्ण सहायता देने का वादा किया

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित केरल के वायनाड को पूर्ण सहायता देने का वादा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने आपदा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वायनाड में भूस्खलन ने सभी को आहत किया है। उन्होंने कहा कि त्रासदी के बाद से वो स्थित...

अगस्त 11, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 30

पेरिस ओलंपिक में आधिकारिक तौर पर समाप्त हुआ भारत का अभियान, जीते 6 पदक

पेरिस ओलंपिक में भारत का अभियान आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है। प्रतियोगिता में भारत ने कुल छह पदक जीते। इनमें एक रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। शनिवार को महिला पहलवान रितिका हुड्डा 76 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी पदक की दौड़ से बाहर हो...

अगस्त 11, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 32

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ याचिका पर फैसला मंगलवार तक के लिए स्थगित

  पेरिस ओलंपिक में खेल पंचाट न्यायालय ने शीर्ष भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ याचिका पर अपना फैसला मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। नई समय सीमा के अनुसार, एकमात्र मध्यस्थ डॉ. एनाबेले बेनेट 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे फैसला सुनाएंगी। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओल...