अगस्त 11, 2024 10:38 पूर्वाह्न | Nepal | Vikram Misri

printer

विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज से नेपाल की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे

 
 
विदेश सचिव विक्रम मिसरी नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल के निमंत्रण पर आज से दो दिन की नेपाल यात्रा पर जा रहे हैं। विदेश सचिव की यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय संपर्क प्रक्रिया का हिस्सा है। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देता है।
 

भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों का आपसी संबंध है और हाल के वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग और सुदृढ हुआ है।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला