अगस्त 11, 2024 10:00 पूर्वाह्न

views 37

बांग्‍लादेश: अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के लोगों ने किए जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन

    बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका और चट्टोग्राम में कल अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के हजारों लोगों ने लगातार दूसरे दिन जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के कारण ढाका के शाहबाग इलाके में तीन घंटे से भी अधिक समय तक गाड़ियों की आवाजाही अवरुद्ध रही। प्रदर्शनकारी देशभर में चरमपंथियों के उपद्रव और हिन्दुओं...

अगस्त 11, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 61 फसलों की 109 उन्नत किस्में जारी करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में उच्च उपज देने वाली, जलवायु-लचीली और बायो फोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्में जारी करेंगे। वे कार्यक्रम के दौरान किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि 61 फसलों की 109 किस्में जारी की जाएंगी जिनमें 34 खेती औ...

अगस्त 10, 2024 9:25 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान अमन सेहरावत से फोन पर बात की और पेरिस ओलंपिक में अपना पहला कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान अमन सेहरावत से फोन पर बात की और पेरिस ओलंपिक में अपना पहला कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। इससे पहले, एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलवान सेहरावत का समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उनकी उल्लेखनीय उपल...

अगस्त 10, 2024 9:15 अपराह्न

views 19

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो नागरिक घायल

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो नागरिक घायल हो गए हैं। कश्मीर के अनंतनाग जिले के गागरमांडू इलाके में आज दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। रक्षा सूत्रों के अनुसार, घायल नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। &nbsp...

अगस्त 10, 2024 9:13 अपराह्न

views 12

पश्चिम बंगाल में एक महिला  प्रशिक्षु डॉक्‍टर के साथ हुए दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू

    पश्चिम बंगाल के एक आयुर्विज्ञान कॉलेज और अस्‍पताल में एक महिला स्‍नातकोत्‍तर प्रशिक्षु डॉक्‍टर के साथ हुए दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कोलकाता की एक निचली अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की 14 दिन की पुलिस हिरासत की मंजूरी दे दी है। डॉक्‍टर का शव कल आय...

अगस्त 10, 2024 9:10 अपराह्न

views 18

गजा में इस्रायली हमलें में कम से कम 93 फलिस्‍तीनी मारे गए हैं

    गजा में इस्रायली हमलें में कम से कम 93 फलिस्‍तीनी मारे गए हैं। इस मस्जिद और स्‍कूल में विस्‍थापित शरणार्थी रह रहे थे। गजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार यह हमला तब किया गया जब पूर्वी गजा शहर के अल-तबीन परिसर में लोग सुबह की नमाज पढ रहे थे। इस्रायल ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमास इस स्...

अगस्त 10, 2024 9:08 अपराह्न

views 24

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज तिमोर लेस्‍ते के डिलि में राष्‍ट्रपति रामोस होर्ता की मेजबानी में आयोजित ”द होर्ता शो” में भागीदारी की

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज तिमोर लेस्‍ते के डिलि में राष्‍ट्रपति रामोस होर्ता की मेजबानी में आयोजित ''द होर्ता शो'' में भागीदारी की। राष्‍ट्रपति ने सामुदायिक स्‍वागत समारोह में भारतवंशियो से संवाद किया। दोनो देशों ने अल्‍पविकसित और विकासशील देशों की चिंताओं तथा लोकतंत्र के प्रति अपनी वचनबद...

अगस्त 10, 2024 9:05 अपराह्न

views 18

बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने त्‍यागपत्र दे दिया है

  बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने त्‍यागपत्र दे दिया है। उन्‍होंने न्यायपालिका में सुधार की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद त्‍यागपत्र दिया। बांग्लादेश के कानून, न्याय और संसदीय कार्य सलाहकार प्रोफेसर आसिफ नजरूल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश का त्‍यागपत्र कानून मंत्रालय को मिल गया है और इ...

अगस्त 10, 2024 9:01 अपराह्न

views 14

हरियाणा के महेन्‍द्र गढ जिले के हर गांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा कल से 14 अगस्‍त तक निकाली जाएगी

  हरियाणा के सैनिक और अर्द्धसैनिक कल्‍याण राज्‍य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा कल से 14 अगस्‍त तक महेन्‍द्रगढ जिले के हर गांव में निकाली जाएगी। डॉ यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम विकास और पंचायत विभाग तथा महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्‍त रूप से ...

अगस्त 10, 2024 8:58 अपराह्न

views 24

दिल्ली भाजपा राजधानी के 200 से अधिक झुग्गी क्लस्टरों में कल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेगी

  दिल्ली भाजपा राजधानी के 200 से अधिक झुग्गी क्लस्टरों में कल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेगी। इन शिविरों का आयोजन झुग्गी बस्ती विस्तारक अभियान के अंतर्गत किया जायेगा, जिसका उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुबह दस बजे करेंगे।