अगस्त 15, 2024 8:40 अपराह्न

views 18

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

अगस्त 15, 2024 8:39 अपराह्न

views 19

बहरीन में भारतीय दूतावास ने आज भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

  बहरीन में भारतीय दूतावास ने आज भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण समारोह के लिए भारतीय समुदाय के लोग दूतावास परिसर में एकत्र हुए। राजदूत विनोद के. जैकब ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दिए गए भाषण को पढ़ा। यह कार्यक्रम बहरीन मे...

अगस्त 15, 2024 8:34 अपराह्न

views 26

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में हिंसा के लिए भाजपा और वाम दलों  को जिम्मेदार ठहराया

   पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में कल रात हुई हिंसा के लिए भाजपा और वाम दलों  को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने आज कोलकाता में एक समारोह से अलग संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अपराधी छात्र आन्दोलन से जुडे हुए नहीं हैं बल्कि वे बाहरी हैं। इससे पहले आ...

अगस्त 15, 2024 8:30 अपराह्न

views 20

तमिलनाडु में  स्‍वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्‍लास के साथ मनाया गया

  तमिलनाडु में  स्‍वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्‍लास के साथ मनाया गया। मुख्‍यमंत्री एम के स्‍टालिन ने चेन्नई में फोर्ट सेंट जॉर्ज की प्राचीर से राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। उन्‍होंने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों का उल्‍लेख किया और नई योजनाओं की घोषणा की। 

अगस्त 15, 2024 8:32 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मिलोनी को भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना के लिए धन्यवाद दिया है

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मिलोनी को आज भारत के 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना देने के लिए धन्यवाद दिया है। सुश्री मिलोनी के पोस्‍ट के जवाब में श्री मोदी ने कामना की कि दोनों देशों के बीच भागीदारी बढती रहे और दोनों देश बेहतर भविष्‍य के लिए योगदान करते ...

अगस्त 15, 2024 8:04 अपराह्न

views 26

वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए शासन में सुधार आवश्यक हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नई दिल्ली में लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने भारत के विकास के लिए भविष्य के लक्ष्यों की  श्रृंखला की रूपरेखा पर प्रकाश...

अगस्त 15, 2024 7:54 अपराह्न

views 21

नृशंस हत्या की जांच के लिए केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सीबीआई की एक टीम आरजी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गई है

  आरजी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कल रात हुई तोड़फोड़ के सिलसिले में जिन 26 लोगों की पहचान की गई है उनमें से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, महिला डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म और उसकी नृशंस हत्या की जांच के लिए केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सीबीआई की एक टीम आरजी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच...

अगस्त 15, 2024 7:50 अपराह्न

views 17

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पारसी नववर्ष-नवरोज के अवसर पर सभी नागरिकों, विशेषकर पारसी समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पारसी नववर्ष-नवरोज के अवसर पर सभी नागरिकों, विशेषकर पारसी समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि नवरोज खुशी, उत्साह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि पारसी समुदाय ने अपनी कड़ी मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।   ...

अगस्त 16, 2024 8:21 पूर्वाह्न

views 17

देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रसार भारती के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने नई दिल्ली स्थित दूरदर्शन भवन में ध्‍वजारोहण किया

  देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रसार भारती के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने नई दिल्ली स्थित दूरदर्शन भवन में ध्‍वजारोहण किया। इस दौरान प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी और प्रसार भारती एवं दूरदर्शन समाचार के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।   वहीं, आकाशवाणी की महानिदेशक ...

अगस्त 15, 2024 7:44 अपराह्न

views 28

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर श्री बिरला ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि हम सभी एक सम...