दिसम्बर 24, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध फिल्‍म निर्माता श्‍याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध फिल्‍म निर्माता श्‍याम बेनेगल के निधन पर शोक जताया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में बेनेगल की फिल्‍मों में कहानी पेश करने के तरीके की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि बेनेगल ने भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव डाला है और उनके कार्य की सराहना समाज के विभिन्...

दिसम्बर 24, 2024 9:28 पूर्वाह्न

views 17

लद्दाख के पूरे क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा

    लद्दाख के पूरे क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। भारत चीन सीमा स्थित न्योमा में तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से 17 डिग्री नीचे पहुंच गया है। लद्दाख कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में आ गया है। आज सुबह बर्फबारी होने से शीत लहर का प्रकोप और बढ़ गया है।    लेह...

दिसम्बर 24, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 20

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने कहा- हमास के कब्‍जे से बंधकों को छुड़ाने के लिए उसके साथ संघर्ष विराम के प्रयासों में प्रगति हुई

    इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि हमास के कब्‍जे से बंधकों को छुड़ाने के लिए उसके साथ संघर्ष विराम के प्रयासों में प्रगति हुई है। उन्‍होंने इस्राइली संसद नेसेट में अपने संबोधन में कहा कि समझौते के लिए अभी समय सीमा स्‍पष्‍ट नहीं है। इससे पहले कल इस्राइल के विदेश मंत्री गिडिओ...

दिसम्बर 24, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 12

उत्तरी मोजांबिक में चक्रवात चिडो के कारण मरने वालो की संख्‍या 120 तक पहुंची

    उत्तरी मोजांबिक में तट से टकरा चुके भीषण ध्रुवीय चक्रवात चिडो के कारण मरने वालो की संख्‍या 120 तक पहुंच गई है, जबकि 868 लोग घायल हुए हैं और छह लाख 80 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। मोजांबिक के उत्तरी प्रांतों में इस चक्रवात के कारण भारी बारिश और काफी बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। यह चक्र...

दिसम्बर 24, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 15

67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में साहू तुषार माने ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

  भोपाल में 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में साहू तुषार माने ने धनुष श्रीकांत को हराकर 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब था। इस श्रेणी में धनुष श्रीकांत को रजत पदक मिला। यश वर्धन ने रुद्रांक्ष पाटिल को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुषों के जू...

दिसम्बर 24, 2024 8:57 पूर्वाह्न

views 14

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की

  बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से वापस बुलाने के लिए सरकार को एक राजनयिक नोट भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मंत्रालय को श्रीमती हसीना के प्रत्यर्पण के लिए दिल्‍ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से इस संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ है।   ...

दिसम्बर 24, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 10

एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के साईराज परदेशी ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते

  कतर की राजधानी दोहा में एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के साईराज परदेशी ने कल एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। उन्होंने ये पदक स्नैच, क्लीन और जर्क श्रेणियों में जीते। उन्होंने पुरुषों के 81 किलोग्राम वर्ग का यह खिताब जीतने के दौरान अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया।   साईरा...

दिसम्बर 24, 2024 8:35 पूर्वाह्न

views 62

आज मनाया जा रहा है राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस

  राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस आज मनाया जा रहा है। हर साल 24 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह दिवस प्रत्‍येक उपभोक्‍ता के अधिकार और उत्तरदायित्‍व के महत्‍व को उजागर करता है। इसी दिन उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू हुआ था। इस वर्ष का विषय है - वर्चुअल सुनवाई और उपभोक्ता न्याय तक डिजिटल पहुंच।

दिसम्बर 24, 2024 8:33 पूर्वाह्न

views 19

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आज शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया

  मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आज शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कराईकल, पुड्डुचेरी और ओडिशा में अगले दो दिनों तक मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही उत्तर प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और राजस्था...

दिसम्बर 24, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 17

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत विरोधी संगठनों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए मित्र देशों के साथ खुफिया समन्वय रणनीति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत विरोधी संगठनों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए मित्र देशों के साथ खुफिया समन्वय रणनीति विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। नई दिल्ली में 37वें इंटेलिजेंस ब्यूरो शताब्दी समारोह में एक व्याख्यान में श्री शाह ने कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले, साइबर हमल...