दिसम्बर 24, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 15

सीनियर राष्‍ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: पुरूष सिंगल्स सेमीफाइनल में एम. रघु ने सतीश कुमार के. को हराया

    सीनियर राष्‍ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में एम. रघु ने कल गुवाहाटी मास्‍टर्स के विजेता सतीश कुमार के. को हरा दिया। उन्‍होंने पुरूष सिंगल्स सेमीफाइनल में सतीश को 21-17, 21-17 से हराया। फाइनल में रघु का मुकाबला मिथुन मंजुनाथ से होगा। मंजुनाथ ने रौनक चौहान को सेमीफाइनल में 21-15, 21-13 से हराया।    म...

दिसम्बर 24, 2024 8:38 पूर्वाह्न

views 22

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर आज उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय उपभोक्‍ता मामलों के मंत्री प्रल्‍हाद जोशी राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस के अवसर पर आज नई दिल्‍ली में आयोजित समारोह की अध्‍यक्षता करेंगे। वे इस अवसर पर उपभोक्‍ता अधिकारों के संरक्षण के लिए कई पहलों का शुभारंभ करेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान ई-मैप पोर्टल, कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता आधारित राष्‍ट...

दिसम्बर 24, 2024 7:30 पूर्वाह्न

views 17

एनआईए ने खालिस्‍तानी आतंकवादी लखबीर सिंह और गैंगस्‍टर बचित्तर सिंह के एक प्रमुख सहयोगी जतिंदर सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया

  राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने खालिस्‍तानी आतंकवादी लखबीर सिंह और गैंगस्‍टर बचित्तर सिंह के एक प्रमुख सहयोगी जतिंदर सिंह को पंजाब में आतंकवाद से जुड़े षडयंत्र मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार गिरफ्तार आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्‍य है। ...

दिसम्बर 24, 2024 7:27 पूर्वाह्न

views 21

महिला क्रिकेट: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय मैच आज

    महिला क्रिकेट में तीन मैचों की आईसीसी चैंपियनशिप श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम का सामना आज वेस्‍टइंडीज से होगा। यह मैच वडोदरा के कोटाम्‍बी स्‍टेडियम में डेढ़ बजे से खेला जाएगा।   इससे पहले रविवार को इसी स्‍टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 211 रनों से हर...

दिसम्बर 24, 2024 7:22 पूर्वाह्न

views 13

राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस के अवसर पर आज जागो ग्राहक ऐप, जागृति ऐप और जागृति डैश बोर्ड का शुभारंभ करेगा उपभोक्‍ता मामले विभाग

  राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस के अवसर पर आज उपभोक्‍ता मामले विभाग जागो ग्राहक ऐप, जागृति ऐप और जागृति डैश बोर्ड का शुभारंभ करेगा। इन सभी ऐप का उद्देश्‍य डार्क पैटर्न यानि ऑनलाइन धोखाधडी और जालसाजी की गतिविधियों के विरूद्ध स्‍वत: संज्ञान लेने और कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ...

दिसम्बर 24, 2024 8:19 पूर्वाह्न

views 26

गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 15 झांकियों का चयन किया गया

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के लिए झांकी का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' रखा गया है। मंत्रालय ने कहा कि 15 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों को गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्‍य पथ पर प्रदर्शन के लिए चुना गया है। उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, द...

दिसम्बर 24, 2024 7:09 पूर्वाह्न

views 15

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से अमरीका की छह दिन की यात्रा पर रहेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से अमरीका की छह दिन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां के अपने समकक्ष नेताओं से मिलेंगे और प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। डॉ. जयशंकर अमरीका में भारतीय महावाणिज्‍य दूतों के सम्‍मेलन की भी अध्‍यक्षता करेंगे।

दिसम्बर 24, 2024 7:08 पूर्वाह्न

views 51

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश वी. रामासुब्रमण्यन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश वी. रामासुब्रमण्यन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश वी. रामासुब्रमण्यन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त क...

दिसम्बर 23, 2024 10:12 अपराह्न

views 12

‘रग्बी इंडिया’ ने अगले साल से 6 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों के साथ रग्बी प्रीमियर लीग शुरू करने की घोषणा की

‘रग्बी इंडिया’ ने अगले साल से 6 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों के साथ रग्बी प्रीमियर लीग- आर पी एल शुरू करने की घोषणा की। देश में रग्बी की नियामक संस्था ने इस लीग के लिए जी एम आर स्पोर्ट्स के साथ 10 साल की रणनीतिक साझेदारी की है। यह दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित रग्बी लीग होगी।

दिसम्बर 23, 2024 10:10 अपराह्न

views 14

जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में भारत का जलवा, नुसरत फातिमा ने देश के लिए जीता रजत पदक

कारगिल के संकू की नुसरत फातिमा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 18 से 22 दिसंबर तक अबू धाबी में आयोजित 5वीं जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 58 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन वैश्विक लड़ाकू खेलों में भारत के बढ़ते कद को रेखांकित करता है।...