दिसम्बर 24, 2024 11:00 पूर्वाह्न

views 32

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इस सप्ताह बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना

  मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इस सप्ताह बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छतरपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में कल ठंड से राहत थी और तापमान 10.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने कई जगह धुंध और कोहरे की संभावना ज...

दिसम्बर 24, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 14

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की दो दशकों से अधिक की सफलता के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की दो दशकों से अधिक की सफलता के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भोपाल में आज आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह शामिल होंगी।...

दिसम्बर 24, 2024 10:56 पूर्वाह्न

views 14

किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए जिस भी स्तर पर आवश्यक होगा सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई कठोर निर्णय लिए हैं, जिनमें टोल बैरियर पर वसूली बंद करने का निर्णय भी एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ...

दिसम्बर 24, 2024 10:55 पूर्वाह्न

views 11

ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने और ड्रोन नीति पर विचार विमर्श के लिए भोपाल में हुई कार्यशाला

  ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने और ड्रोन नीति पर विचार विमर्श के लिए कल भोपाल में एक कार्यशाला हुई। इसमें ड्रोन प्रौद्योगिकी के व्यापक अनुप्रयोगों पर चर्चा की गयी। सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया हितेश कुमार मकवाना, ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ड्रोन केन्द्र सू...

दिसम्बर 24, 2024 10:53 पूर्वाह्न

views 15

केन-बेतवा लिंक परियोजना से बदलेगी समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की प्रथम नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। इससे किसानों को जहां सिंचाई के लिए भरपूर जल उपलब्ध होगा, वहीं पेयजल और उद्योगों के लिए भी पर्याप्त पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री...

दिसम्बर 24, 2024 10:28 पूर्वाह्न

views 17

गुजरात के वड़ोदरा में माई भारत गुड गवर्नेंस पद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 

    केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज गुजरात के वड़ोदरा में माई भारत गुड गवर्नेंस पद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह 8 किलोमीटर की यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्ष...

दिसम्बर 24, 2024 10:26 पूर्वाह्न

views 31

हिमाचल प्रदेश: तापमान में भारी गिरावट, किसानों और सेब उत्पादकों को राहत मिलने की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। इससे किसानों और सेब उत्पादकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दिसम्बर 24, 2024 10:23 पूर्वाह्न

views 15

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर में तीन जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर में तीन जनवरी तक मौसम के खराब रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस दौरान कश्‍मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्‍की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि घाटी में रात्रि तापमान में वृद्धि हुई है जबकि अगले तीन दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिराव...

दिसम्बर 24, 2024 10:21 पूर्वाह्न

views 25

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बरकरार

  राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे यहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर के कुछ हिस्‍सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्‍तर 400 के पार चला गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक दिल्‍ली के बवाना मे...

दिसम्बर 24, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 10

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट

राज्य के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी सहित राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। वहीं, राज्य के मैदानी हिस्सों में भी विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई ह...