दिसम्बर 24, 2024 12:01 अपराह्न

views 35

पंजाब सरकार ने 4 मेगावाट क्षमता के 66 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का फैसला किया

पंजाब को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने और जीवाष्‍म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 4 मेगावाट क्षमता के 66 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का फैसला किया है। पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि यह परियोजना अगले साल के अंत तक पूरी हो...

दिसम्बर 24, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 47

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में ही स्मार्टफोन का निर्यात मूल्य एक लाख करोड़ रुपये के पार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में स्मार्टफोन का निर्यात मूल्य एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के कारण देश में स्मार्टफोन निर्या...

दिसम्बर 24, 2024 11:55 पूर्वाह्न

views 12

पंजाब के सभी जिलों में की गई टीबी उन्मूलन अभियान की शुरूआत 

    पंजाब में 100 दिन के टीबी उन्मूलन अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान को अब राज्‍य के सभी जिलों में शुरू किया गया है। 18 संवेदनशील जिलों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। अब तक धूम्रपान, शराब का सेवन करने वाले और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों सहित एक लाख छह हजार से अधिक संवेदनशील व्यक्तियों की...

दिसम्बर 24, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 14

बीएसएनएल ने पुद्दुचेरी में अपनी सेवाओं में सुधार के लिए कई नई पहल कीं

  भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने पुद्दुचेरी में अपनी सेवाओं में सुधार के लिए कई नई पहल की हैं। इसमें निर्बाध सम्‍पर्क के लिए 100 अतिरिक्‍त टॉवर लगाने की योजना भी है। बीएसएनएल के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक रॉबर्ट रवि गेरार्ड ने किफायती सेवाओं पर जोर देते हुए कहा कि कॉल और डाटा दरें बढ़ाने की कं...

दिसम्बर 24, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 16

उत्तराखंड में वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और वन विभाग ने जंगलों में लगने वाली आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह मॉक ड्रिल 22 जनवरी को राज्य के सात जिलों अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी में आयोजित की जाएगी। इससे पहले तैयारियों को लेकर सा...

दिसम्बर 24, 2024 11:09 पूर्वाह्न

views 21

उत्तराकाशी में थाती धनारी गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिनव पहल; आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय को एक ही छत के नीचे लाया गया

  उत्तरकाशी जिले के डुंडा विकासखंड के थाती धनारी गांव में सरकारी स्कूल को बचाने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा की गई पहल रंग लाई है। यहां पलायन के कारण घटती छात्र संख्या को देखते हुए अंब्रेला योजना बनाई गई, जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय को एक ही छत के नीचे लाया गया ह...

दिसम्बर 24, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 441

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चुनाव 23 जनवरी को होंगे और मतगणना 25 जनवरी को की जाएगी। इस चुनाव में राज्य के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतों के अध्...

दिसम्बर 24, 2024 11:06 पूर्वाह्न

views 16

38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, जर्सी व एंथम के प्रचार-प्रसार के लिए आज से दो दिवसीय केन्टर रिले यात्रा का आयोजन किया जाएगा

  नैनीताल जिले में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, जर्सी व एंथम के प्रचार-प्रसार के लिए आज से दो दिवसीय केन्टर रिले यात्रा यानि टार्च रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि पहली केन्टर रिले रैली बेतालघाट के मिनी स्टेडियम से शुरू होकर कैंची धाम, रामगढ़ होते हुए...

दिसम्बर 24, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 17

उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारियों को हर महीने मादक द्रव्य समन्वय की बैठक कर रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करने के निर्देश

प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को हर महीने मादक द्रव्य समन्वय की बैठक कर इसकी रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह निर्देश दिए। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चमोली और चंपावत जिले में इस वर्ष एक भी ज...

दिसम्बर 24, 2024 11:03 पूर्वाह्न

views 30

न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र होंगे उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

  न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे वर्तमान में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश थे, और वे इस वर्ष 10 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश स्थानांतरित हुए थे।