दिसम्बर 24, 2024 1:35 अपराह्न

views 11

कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट जारी, श्रीनगर में तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया गया

  कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट जारी है, कल रात श्रीनगर में तापमान शून्‍य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के शोपियां सहित कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्‍य से 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कल रात कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

दिसम्बर 24, 2024 1:33 अपराह्न

views 13

अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर में आज रात होने वाले क्रिसमस समारोह के लिए तैयारी जोरों पर

  अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आज रात क्रिसमस समारोह के लिए उत्सव की तैयारी जोरों पर है। ईटानगर की सड़कें रंग-बिरंगी रोशनी और क्रिसमस ट्री से सजी हुई हैं। सेंट मैरी चर्च सहित शहर के गिरिजाघर सजे हुए है। सेंट मैरी चर्च के फादर सनी मिंज ने बताया कि उत्सव के लिए स्वयंसेवक अथक परिश्रम कर रह...

दिसम्बर 24, 2024 1:31 अपराह्न

views 16

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवासन में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया

  दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवासन में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने कहा कि इस मामले में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस उपायुक्‍त ने कहा कि आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट के...

दिसम्बर 24, 2024 12:55 अपराह्न

views 16

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयन्‍ती के अवसर पर कल मध्य प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 

  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयन्‍ती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल मध्‍य प्रदेश जाएंगे। वे खुजराहो में विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।    प्रधानमंत्री केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह देश की पहली नदी जोड़ो परियो...

दिसम्बर 24, 2024 12:49 अपराह्न

views 26

महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया

  प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का कल शाम मुंबई में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।   महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने श्याम बेनेगल के निधन पर दुख व्यक्त किया और अपने शोक...

दिसम्बर 24, 2024 12:20 अपराह्न

views 17

नेपाल सरकार ने म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया और लाओस की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए तीन सूत्री यात्रा परामर्श जारी किया

    नेपाल सरकार ने म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया और लाओस की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए तीन सूत्री यात्रा परामर्श जारी किया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से रोजगार के संबंध में इन देशों की यात्रा करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है। परामर्श में कहा गया है कि लोगों को यात्रा से ...

दिसम्बर 24, 2024 2:09 अपराह्न

views 42

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ग्रामीण विकास के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

केंद्र सरकार ने 15वें वित्‍त आयोग अनुदान के तहत उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ग्रामीण विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। पंचायती राज मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के लिए एक हजार 598 करोड़ रुपये से अधिक और आंध्र प्रदेश के लिए 446 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं। ...

दिसम्बर 24, 2024 12:15 अपराह्न

views 16

मौसम विभाग की पूर्वानुमान सटीकता पिछले दस वर्षों में 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ी

मौसम विभाग की पूर्वानुमान सटीकता पिछले दस वर्षों में 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मीडिया से बात करते हुए मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मूसलाधार वर्षा की सटीकता भी 60 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गई है।     मौसम विभाग के बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डालते हुए श्री महाप...

दिसम्बर 24, 2024 12:08 अपराह्न

views 26

महाराष्ट्र के कई इलाकों में 26 से 28 दिसंबर तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना

महाराष्ट्र के कई इलाकों- कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर, नासिक, पुणे, उत्तर मराठवाड़ा और पश्चिमी विदर्भ में 26 से 28 दिसंबर तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के किसानों को मौसम पूर्वानुमान पर नज़र रखने और उसके अनुसार अपनी गतिविधियों की योजना बनाने की सलाह दी है।

दिसम्बर 24, 2024 1:48 अपराह्न

views 152

फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रेंकोइस बायरू ने नई सरकार का ऐलान किया

  फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रेंकोइस बायरू ने नई सरकार का ऐलान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मैनुअल वाल्स और एलिजाबेथ बोर्न को भी नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया हैं। जीन-नोएल बैरोट, यूरोप मामले और विदेश मंत्री और सेबेस्टियन लेकॉर्नू रक्षा मंत्री के प्रमुख पद पर बने रहेंगे। प्रधानमंत्री बायरू ने कल मंत...