दिसम्बर 24, 2024 2:55 अपराह्न

views 14

डॉक्टर एल मुरूगन पलामू के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आकांक्षी जिला कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरूगन पलामू के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आज आकांक्षी जिला कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे इस क्षेत्र के सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ भी केंद्रीय योजनाओं को लेकर संवाद करेंगे। डॉक्टर मुरूगन हरिहरगं...

दिसम्बर 24, 2024 2:19 अपराह्न

views 15

महिला क्रिकेट: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय मैच वडोदरा में जारी

  वडोदरा में भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत की महिला टीम ने ताजा समाचार मिलने तक 10.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 72 रन बना लिए हैं।    इससे पहले, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

दिसम्बर 24, 2024 2:15 अपराह्न

views 19

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एनसीआरबी के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की 

    गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। श्री शाह ने एनसीआरबी से अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली (आईसीजेएस) 2.0 में नए आपराधिक कानूनों के पूर्ण कार्यान्वयन की सुविधा प्रदान ...

दिसम्बर 24, 2024 2:09 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अर्थशास्त्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग में वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श में भाग लिया। बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अध्‍यक्ष बी.वी.आर. सुब्रमण्यम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।    केंद्रीय बजट वर्ष 2025-26 ...

दिसम्बर 24, 2024 2:05 अपराह्न

views 14

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए आज पुलिस के सामने पेश हुए तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन

  तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए आज पुलिस के सामने पेश हुए। उन्हें कल एक नोटिस जारी कर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया था। यह नोटिस उन खबरों के बीच आया है कि पुलिस उनकी अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय जाने पर विचार कर रही है। अर्जुन को 13 द...

दिसम्बर 24, 2024 2:03 अपराह्न

views 15

दुबई में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रतिष्ठित स्थानों और बाजारों में रौनक बढ़ी

दुबई में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रतिष्ठित स्थानों और बाजारों में रौनक बढ़ गई हैं। वाफी सिटी में आगंतुकों के लिए एक शानदार सर्कस मेले का आयोजन किया गया है और इसमें दुबई का सबसे ऊंचा क्रिसमस पेड़ भी बनाया गया है।

दिसम्बर 24, 2024 1:55 अपराह्न

views 18

केंद्र सरकार ने उल्फा को गैरकानूनी संगठन घोषित करने के लिए पर्याप्‍त कारणों की जांच के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम न्यायाधिकरण का गठन किया

केंद्र सरकार ने यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) को गैरकानूनी संगठन घोषित करने के लिए पर्याप्‍त कारणों की जांच के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम न्यायाधिकरण का गठन किया है। न्यायाधिकरण इसके गुटों, शाखाओं और अग्रणी संगठनों की भी जांच करेगा। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति माइकल जोथानखुमा न्य...

दिसम्बर 24, 2024 1:53 अपराह्न

views 13

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है हवा की गुणवत्ता 

  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। दोपहर एक बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में ये 400 के पार चला गया है।    मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रात ...

दिसम्बर 24, 2024 2:10 अपराह्न

views 11

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज कई पहलों की शुरुआत की

    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज वर्चुअल माध्यम से कई पहलों की शुरुआत की। इनका उद्देश्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डार्क पैटर्न की पहचान करना और उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना है। श्री जोशी ने उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डा...

दिसम्बर 24, 2024 1:47 अपराह्न

views 16

क्रिसमस और नव वर्ष से पहले हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं पर्यटक

  क्रिसमस और नव वर्ष से पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से भर गए हैं। शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली और डलहौजी जैसी जगहों पर पर्यटक बर्फबारी का भरपूर आनंद ले रहे हैं।