फ़रवरी 9, 2025 1:20 अपराह्न

views 21

उत्तरकाशी जिले में देर रात फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए

उत्तरकाशी जिले में देर रात फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के भूकम्प देर रात एक बजकर 40 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता तीव्रता दो दशमलव पांच मापी गई, जबकि इसकी गहराई पांच किलोमीटर रही।   भूकम्प का केंद्र बिंदु बाडाहाट रेंज मान्डो जसपुर के जं...

फ़रवरी 9, 2025 1:18 अपराह्न

views 73

महाकुंभ में जल जीवन मिशन का लगाया गया है पवेलियन, ग्रामीण जीवन पर प्रदर्शित किया जा रहा है मिशन का प्रभाव

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जल जीवन मिशन का पवेलियन लगाया गया है जिसमें ग्रामीण जीवन पर इस मिशन के प्रभाव को प्रदर्शित किया जा रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देश के ग्रामीण इलाकों में आ रहे बदलाव को भी प्रदर्शनी में दिखाया जा रहा है।

फ़रवरी 9, 2025 1:13 अपराह्न

views 14

योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर के नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यो का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर के नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यो का लोकार्पण किया। योगी आदित्यनाथ ने अपने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने की यादें साझा करते हुए क...

फ़रवरी 9, 2025 1:11 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए हैं। इनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और दो अन्य घायल हो गए। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगलों में आज सुबह से ही मुठभेड़ जारी है।   इलाके में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूद...

फ़रवरी 9, 2025 1:01 अपराह्न

views 24

पैरा-तीरंदाजी एशिया कप: भारतीय पैरा-तीरंदाजों ने ओपन और कंपाउंड ओपन मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में दो और स्वर्ण पदक जीते

थाईलैंड में चल रहे पैरा-तीरंदाजी एशिया कप में भारतीय पैरा-तीरंदाजों ने आज रिकर्व ओपन और कंपाउंड ओपन मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में दो और स्वर्ण पदक जीत लिये हैं। इसके साथ ही भारत ने अब तक चार स्वर्ण और दो रजत सहित छह पदक जीत लिये हैं।   रिकर्व ओपन मिक्स्ड टीम स्पर्धा में, हरविंदर सिंह और पूजा की जोड...

फ़रवरी 9, 2025 12:58 अपराह्न

views 19

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद आज दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना त्‍याग पत्र सौंप दिया है। सुश्री आतिशी ने आज सुबह राज निवास में उप-राज्‍यपाल को त्‍याग पत्र सौंपा।      सुश्री आतिशी अपनी कालकाजी सीट बरकरार रखने में सफल रहीं। उन्...

फ़रवरी 9, 2025 12:04 अपराह्न

views 29

देहरादून: नशे की तस्करी और नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जारी किए कड़े निर्देश

देहरादून में नशे की तस्करी और नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर बिना जांच के तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।   ऋषिपर्णा सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधी...

फ़रवरी 9, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 19

आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। उनका शाम चार बजे प्रयागराज में उत्तराखण्ड मण्डपम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां वे भजन संध्या, ज्ञान महाकुम्भ समेत कई आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

फ़रवरी 9, 2025 11:54 पूर्वाह्न

views 16

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को भी यादगार बनाने की तैयारी

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को भी यादगार बनाने की तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में खेल सचिवालय में आयोजित उच्च अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि खेलों के पूरे आयोजन के दौरान आम जनता ने सक्रियता से भागीदारी निभाई है...

फ़रवरी 9, 2025 11:42 पूर्वाह्न

views 20

38वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों के लिए की गई है बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था

प्रदेश में चले रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार ने इस आयोजन के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा टीम का गठन किया है, जिसमें सिर्फ देहरादून में ही 32 अनुभवी डॉक्टरों सहित नर्सें और अन्य चिकित्साकर्मी शामिल हैं।     किसी भी खिलाड़...