फ़रवरी 9, 2025 7:38 अपराह्न

views 38

महाकुंभ में गांधी शिल्प बाजार आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है

महाकुंभ में गांधी शिल्प बाजार आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। इस बाजार में देशभर से आए कारीगर अपनी पारंपरिक कला और शिल्प का प्रदर्शन कर रहे हैं। कपड़ा मंत्रालय ने इस शिल्‍प  बाजार का आयोजन किया है और प्रयागराज में मेला क्षेत्र में एक सौ से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।

फ़रवरी 9, 2025 7:27 अपराह्न

views 65

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने आज अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने आज अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। उन्‍होंने राजभवन में राज्‍यपाल अजय कुमार भल्‍ला से मुलाकात की और उन्‍हें अपना इस्‍तीफा सौंपा। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी और एनपीएफ के 14 विधायक भी थे। मुख्‍यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ए.शारदा और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता ...

फ़रवरी 9, 2025 7:26 अपराह्न

views 29

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा के संकल्‍प पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने का भरोसा दिलाया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा के संकल्‍प पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बदलाव और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के लिए वोट किया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए गए वायदों को पूरा करेगी। दिल्ली भाजपा अध्‍यक...

फ़रवरी 9, 2025 7:23 अपराह्न

views 30

भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन, एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज ओडिशा के कटक में खेला जा रहा है

भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन, एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज ओडिशा के कटक में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने बल्‍लेबाजी करते हुए 49 ओवर और पांच गेंद में 304 रन बनाकर भारत को यह मैच जीतने के लिए 305 रन का लक्ष्‍य दिया है।     ताजा समाचार मिलने तक भारत ने नौ ओवर में बिना कोई विकेट खोए...

फ़रवरी 9, 2025 5:19 अपराह्न

views 47

52वां विश्‍व पुस्‍तक मेला आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में सम्‍पन्‍न हो जाएगा

52वां विश्‍व पुस्‍तक मेला आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में सम्‍पन्‍न हो जाएगा। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नौ दिन के इस मेले का उद्घाटन किया था। इसका आयोजन नेशनल बुक ट्रस्‍ट और भारतीय व्‍यापार संवर्द्धन संगठन ने किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मेले में करीब दो हजार प्रकाशकों और एक हजार वक्‍...

फ़रवरी 9, 2025 5:17 अपराह्न

views 28

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल प्रयागराज में महाकुंभ जाएंगी। वे गंगा, यमुना और सरस्‍वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल प्रयागराज में महाकुंभ जाएंगी। वे गंगा, यमुना और सरस्‍वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी। राष्‍ट्रपति अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर के भी दर्शन करेंगी। वे डिजिटल महाकुंभ केंद्र में आधुनिक तकनीक के माध्‍यम से महाकुंभ की गहनता के बारे में जानकारी लेंगी। उत्‍तर प्...

फ़रवरी 9, 2025 1:55 अपराह्न

views 19

अमरीका: फेडरल जज ने लाखों अमरीकियों के व्यक्तिगत वित्तीय रिकॉर्ड तक एलन मस्क की पहल, सरकारी दक्षता विभाग की पहुँच पर रोक लगाई

अमरीका में एक फेडरल जज ने राजकोष विभाग द्वारा संग्रहीत लाखों अमरीकियों के व्यक्तिगत वित्तीय रिकॉर्ड तक एलन मस्क की पहल, सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) की पहुँच पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमरीका के डिस्ट्रिक्ट जज पॉल ए. एंगेलमेयर ने एक प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी करते हुए मस्क और उनकी ...

फ़रवरी 9, 2025 1:48 अपराह्न

views 15

पशुपालन विभाग ने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में मिले बर्ड फ्लू को लेकर एसओपी जारी कर

पशुपालन विभाग ने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में मिले बर्ड फ्लू को लेकर स्टैंडर्ड प्रोसिड्यूर ऑफ ऑपरेशन (एसओपी) जारी कर दिया है। वेटनरी कॉलेज परिसर से तीन किलोमीटर के दायरे में बर्ड की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। एसओपी जिले के उपायुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को भेजा ग...

फ़रवरी 9, 2025 1:47 अपराह्न

views 20

झारखंड: राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कोयला मंत्री से की मुलाकात

राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कोयला मंत्री से मुलाकात की। रांची लौटने के बाद उन्होंने बताया कि झारखंड के कोयला रॉयल्टी के बकाये एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपए के मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत हुई। केंद्रीय कोयला मंत्री ने भरोसा दिया...

फ़रवरी 9, 2025 1:46 अपराह्न

views 23

झारखंड: शराब के खुदरा कारोबार से हटने जा रही है राज्य सरकार

राज्य सरकार शराब के खुदरा कारोबार से हटने जा रही है। अब यह कारोबार निजी हाथों में सौंपा जाएगा। राज्य सरकार ने उत्पाद नीति 2025 को अधिसूचित करने के लिए आपत्तियां मांगी हैं। झारखंड बिवरेज कॉरपोरेशन (जेएसबीसीएल) अब सिर्फ थोक कारोबार करेगा। प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए हो रही खुदरा बिक्री बंद होगी। एक मा...