फ़रवरी 9, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 15

जम्‍मू-कश्‍मीर: सेना ने आतंकियों की बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया

जम्‍मू-कश्‍मीर में सेना ने राजौरी जिले के केरी सेक्‍टर में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के नजदीक आतंकियों की बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।   सेना के गश्‍ती-दल पर गोलीबारी की गई जिसका जवानों ने जवाब दिया। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। घटनास्‍थल पर और जवानों को भेजा गय...

फ़रवरी 9, 2025 8:49 पूर्वाह्न

views 17

चीन: भूस्खलन के बाद कम से कम 29 लोग लापता

चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में चुनलियान काउंटी के एक गांव में कल भूस्खलन के बाद कम से कम 29 लोग लापता हैं। अग्निशमन कर्मियों सहित सैकड़ों बचावकर्मियों को प्रभावित इलाके में भेजा है।   मलबे से दो घायलों को बचा लिया गया है और लगभग 200 लोगों सुरक्षित स्‍थानों पर भेजा गया है।

फ़रवरी 9, 2025 8:47 पूर्वाह्न

views 29

देश भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर भरोसा करता है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम इस बात का प्रतीक है कि देश भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर भरोसा करता है।   उन्‍होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली के असली मालिक दिल्ली के लोग हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली एक शहर मात्र नह...

फ़रवरी 9, 2025 8:46 पूर्वाह्न

views 31

मुम्‍बई ओपन टेनिस टूर्नामेंट: महिला डबल्‍स के फाइनल में प्रार्थना थोम्‍बारे और एरियन हार्टोनो की जोड़ी का सामना अमीना अंशाबा और एलिना परिदंकिना की जोड़ी से

मुम्‍बई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्‍स के फाइनल में, आज भारत की प्रार्थना थोम्‍बारे और नीदरलैंड्स की एरियन हार्टोनो की जोड़ी का सामना रूस की अमीना अंशाबा और एलिना परिदंकिना की जोड़ी से होगा। यह मैच शाम पांच बजे से शुरू होगा।   महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में कल भारत की माया राजेश्‍वरन स्विटज...

फ़रवरी 9, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 10

आज बिहार में बेतिया और कुमारबाग के बीच बने रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार में पश्चिम चंपारण ज़िले में बेतिया और कुमारबाग के बीच बने रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार की मंत्री रेणु देवी, भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल और जनता दल (यूनाइडेट) के सुनील कु...

फ़रवरी 9, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर में आज से तीन दिन तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में आज से तीन दिन तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 12 से 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 15 और 16 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में जनवरी महीने में बारिश में 87 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

फ़रवरी 9, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 10

लेबनान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम के नेतृत्‍व में सरकार का गठन

लेबनान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम के नेतृत्‍व में सरकार का गठन हो गया है। इसके साथ ही वर्ष 2022 से जारी गतिरोध भी समाप्‍त हो गया। राष्‍ट्रपति जोसेफ औन ने पिछली कार्यवाहक सरकार का इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री सलाम के नेतृत्व में सरकार गठन के आदेश पर हस्‍ताक्षर किए।   श्री नवाफ सलाम ...

फ़रवरी 9, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 14

नौसेना के लिए 11 गश्ती जहाज और 3 प्रशिक्षण पोत उपलब्ध कराने के लिए रक्षा मंत्रालय ने किए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ समझौते पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 11 गश्ती जहाज और 3 प्रशिक्षण पोत उपलब्ध कराने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत ईओएन-51 नामक ऑप्टिकल फाइबर नियंत्रण प्रणाली की ख़रीद की जाएगी जिससे लक्ष्यों की खोज में मदद मिलेगी।   इस समझौते से तीन वर्ष के लिए रोज़गा...

फ़रवरी 9, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 33

पेरिस में कल से शुरू हो रहा है एआई सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ संयुक्त रूप से अध्यक्षता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दो दिन का सम्‍मेलन कल से पेरिस में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सम्मेलन की संयुक्त रूप से अध्यक्षता के प्रयोजन से कल पेरिस के लिए रवाना हो रहे हैं।   सम्‍मेलन में दुनियाभर के नेता, उद्योगपति और शोधकर्ता शामि...

फ़रवरी 9, 2025 7:54 पूर्वाह्न

views 9

त्रिपुरा सरकार ने किए 3700 करोड़ रुपए से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए कल अगरतला में डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉनक्लेव में 87 निजी निवेशकों के साथ 3700 करोड़ रुपए से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री माणिक साहा और राज्य के उद्योग मंत्री सांतन चकमा भी उपस्थित थे।   मुख्यम...