फ़रवरी 14, 2025 5:43 अपराह्न

views 22

पाकिस्तानः बलूचिस्तान के हरनाई में बम विस्फोट से 11 मजदूरों की मौत, 7 घायल

पाकिस्तान में, बलूचिस्तान के हरनाई में बम विस्फोट से 11 मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस इलाके में पहले भी बम विस्फोट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।  किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ...

फ़रवरी 14, 2025 5:04 अपराह्न

views 20

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज शुक्रवार को ज्वालामुखी उपमंडल के डिग्री कॉलेज खुंडियां में “वो दिन – मासिक धर्म स्वच्छता योजना” के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज शुक्रवार को ज्वालामुखी उपमंडल के डिग्री कॉलेज खुंडियां में “वो दिन - मासिक धर्म स्वच्छता योजना” के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए छात्राओं को स्वच्छता हेतु जागरूक किया। &nbsp...

फ़रवरी 14, 2025 5:03 अपराह्न

views 4

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में इस वर्ष 14 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में इस वर्ष 14 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को यहां विभिन्न विभागों और मंदिर न्यास के अधिकारियों के...

फ़रवरी 14, 2025 5:02 अपराह्न

views 31

सरकारी अस्पतालों की पुरानी मशीनें बदलने से लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज

प्रदेश सरकार राज्य के सरकारी अस्पतालों में लगी 30-40 वर्ष पुरानी मशीनें बदलने वाली हैं, जिसके लिए राज्य सरकार ने लगभग 1800 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया है। इलाज में देरी होने से मरीज की बीमारी बढ़ती है और इलाज पर खर्च भी बढ़ता है। सही समय पर बीमारी की पहचान न होने से मरीज का बीमारी पर खर्च 30-50 प्रत...

फ़रवरी 14, 2025 5:00 अपराह्न

views 18

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कोटग़या पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन भाड-रंघाव टनल का निरीक्षण किया

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कोटग़या पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन भाड-रंघाव टनल का निरीक्षण किया।   इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग अथॉरिटी द्वारा शिमला के साथ लगते कैथलीघाट-शोघी-चमियाना-ढली तक फोरलेन का कार्य दो चरणों में...

फ़रवरी 14, 2025 4:59 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुखवा और हर्षिल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 फरवरी को गंगोत्री के शीतकालीन वास मुखवा और हर्षिल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा को सजाया-संवारा जा रहा है और युद्ध स्तर पर सड़कों व पार्किंग के निर्माण के साथ ही अन्य तैयारियों की जा रही हैं। हर्षिल ...

फ़रवरी 14, 2025 4:58 अपराह्न

views 17

देहरादून नगर निगम डिजिटाइजेशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है

देहरादून नगर निगम डिजिटाइजेशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नगर निगम से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को डिजिटाइज किया जा रहा है। इससे अब प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों को नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।   व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बिल भेजे जाएंगे और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध ...

फ़रवरी 14, 2025 4:57 अपराह्न

views 29

उत्तराखंड में फायर सीजन को लेकर वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी की

उत्तराखंड में कल से फायर सीजन शुरू हो रहा है। इसको लेकर वन विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने बताया की फायर वॉचर का चिन्हीकरण कर लिया गया हैं।   इसके साथ ही 1 हजार 200 कर्मचारियों की नई भर्ती की गई है, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि व...

फ़रवरी 14, 2025 4:56 अपराह्न

views 15

यूसीसी मामले में फर्जी शिकायत करने पर लगेगा जुर्माना

प्रदेश में समान नागरिक संहिता- यूसीसी के तहत होने वाले आवेदनों पर कोई भी व्यक्ति, दूसरे व्यक्ति की फर्जी शिकायत दर्ज नहीं करा पाएगा। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसकी वसूली भू राजस्व की तर्ज पर की जाएगी।   अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने बताया कि समान नागरिक संहित...

फ़रवरी 14, 2025 4:56 अपराह्न

views 37

अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में भी दी जाएगी आयरन फोलिक एसिड की गोलियां

प्रदेश सरकार अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी शैक्षणिक सत्र से राज्य के सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों में भी कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को साप्ताहिक आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां वितरित करेगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। वर्तमान में प्रदेश के सभी सरकारी...