फ़रवरी 14, 2025 4:51 अपराह्न

views 70

38वें राष्ट्रीय खेलों का आज हल्द्वानी में भव्य समापन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

प्रदेश में 28 जनवरी से शुरू हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज हल्द्वानी के गौला पार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भव्य समापन होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मेघालय के मुख्यमंत्री, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. ऊषा समेत कई गणमान्य हस्तियां समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। समापन समारोह से...

फ़रवरी 14, 2025 4:35 अपराह्न

views 40

भारत के थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्‍फीति जनवरी 2025 में 2.3 एक प्रतिशत रही

भारत के थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्‍फीति जनवरी 2025 में दो दशमलव तीन एक प्रतिशत रही। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार दिसम्‍बर 2024 में यह वार्षिक आधार पर दो दशमलव तीन सात प्रतिशत थी। प्राथमिक वस्‍तुओं से जुड़ी वार्षिक मुद्रास्‍फीति दर घटकर जनवरी में चार दशमलव छह नौ प्...

फ़रवरी 14, 2025 4:33 अपराह्न

views 8

पंजाब के लोगों को विदेश जाने के लिए अवैध तरीके न अपनाने के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य में जल्द ही जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा

पंजाब में अप्रवासी मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पंजाब के लोगों को विदेश जाने के लिए अवैध तरीके न अपनाने के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य में जल्द ही जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।       हाल ही में अमरीका से 104 भारतीयों को वापस भेजे जाने के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रह...

फ़रवरी 14, 2025 2:02 अपराह्न

views 11

केरल: हे हाथियों के बहक जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत

केरल में कोईलांडी के पास कुरूअनगढ़ में एक मंदिर उत्‍सव के सिलसिले में ले जाये जा रहे हाथियों के बहक जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं और 12 लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।   मंदिर समिति कार्यालय का एक पुराना भवन भी क...

फ़रवरी 14, 2025 1:56 अपराह्न

views 51

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को अनूठी सेवाएं प्रदान कर रहा है डाक विभाग

डाक विभाग प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को अनूठी सेवाएं प्रदान कर रहा है। मेला क्षेत्र में लगे शिविरों में आधार और अन्‍य दस्तावेजों को अपडेट करने जैसी सेवाएं प्रदान कराई जा रही हैं।   संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने महाकुंभ 2025 पर तीन स्मारक डाक टिकट जारी किए। उन्...

फ़रवरी 14, 2025 1:54 अपराह्न

views 14

आज नई दिल्ली के यशोभूमि में होगा भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 का समापन

  भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 का समापन आज नई दिल्ली के यशोभूमि में होगा। इस चार दिवसीय  कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 11 फरवरी को वर्चुअल माध्‍यम से किया था। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक प्रदर्शकों सहित 120 देशों के लगभग सत्तर हज़ार प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें अमरीका, संयुक्‍त अरब अम...

फ़रवरी 14, 2025 1:44 अपराह्न

views 12

भारत और अमरीका ने किये 21वीं सदी में रक्षा साझेदारी के लिए 10 वर्षों की नई रूपरेखा पर हस्‍ताक्षर

भारत और अमरीका ने 21वीं सदी में रक्षा साझेदारी के लिए दस वर्षों की नई रूपरेखा पर हस्‍ताक्षर किये हैं। यह रूपरेखा वर्ष 2025 से 2035 तक लागू होगी और इसका उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप की वाशिंगटन डीसी में...

फ़रवरी 14, 2025 1:42 अपराह्न

views 413

महिला प्रीमियर लीग- 2025 का तीसरा सीजन आज से होगा शुरू

महिला प्रीमियर लीग 2025 का तीसरा सीजन आज से शुरू होगा। इसमें पांच टीमें भाग लेंगी। पहला मैच वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस टीमें इसम...

फ़रवरी 14, 2025 1:37 अपराह्न

views 14

आरबीआई ने न्‍यू इंडिया कॉपरेटिव बैंक, मुम्‍बई पर कई प्रतिबंध लागू किए

भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई ने न्‍यू इंडिया कॉपरेटिव बैंक, मुम्‍बई पर कल कई प्रतिबंध लागू कर दिये। बैंक की संचालन संबंधी चिन्‍ताओं के बीच जारी किये गये इन प्रतिबंधों में जमाकर्ताओं को धनराशि निकालने पर पाबंदी भी शामिल है।   ये प्रतिबंध कल बैंक का काजकाज समाप्‍त होने के समय से लागू हो गये हैं और अ...

फ़रवरी 14, 2025 1:31 अपराह्न

views 24

बढ़ोत्‍तरी के साथ खुला आज शेयर बाजार

शेयर बाजार सूचकांक आज बढ़ोत्‍तरी के साथ खुला। यह प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच भारत और अमरीका के लिए कुछ व्यापार सौदों को पक्का करने की योजना की घोषणा के बाद हुआ है। सेंसेक्स 280 अंक बढ़कर 76 हजार 419 रहा जबकि निफ्टी 84 अंक बढ़कर 23 हजार 115 पर पहुंच गया।