फ़रवरी 14, 2025 8:18 अपराह्न

views 12

पंजाब पुलिस ने अमृतसर जा रहे एक ड्रग तस्कर से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की

पंजाब पुलिस ने अमृतसर जा रहे एक ड्रग तस्कर से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह इस वर्ष राज्‍य में हेरोइन की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने ड्रोन के जरिये सीमापार से इस मादक पदार्थ को प्राप्‍त किया था।   तस्करी के नेटवर्क के बारे में उससे पूछताछ ...

फ़रवरी 14, 2025 8:13 अपराह्न

views 117

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा भारत रंग महोत्सव का आयोजन देश-विदेश में किया जा रहा है

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा भारत रंग महोत्सव का आयोजन देश-विदेश में किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन कोलंबो और काठमांडू सहित देश के 13 शहरों में किया जा रहा है। 28 जनवरी से शुरू हुआ यह रंगारंग महोत्सव इस महीने की 16 तारीख तक चलेगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस महोत्सव में 200 से अधिक नाट...

फ़रवरी 14, 2025 8:27 अपराह्न

views 13

भारत ऊर्जा सप्ताह ने स्‍वयं को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े ऊर्जा मंच के रूप में स्थापित कियाः हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत ऊर्जा सप्ताह ने स्‍वयं को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े ऊर्जा मंच के रूप में स्थापित किया है।   नई दिल्ली में आज ऊर्जा सप्ताह के समापन सत्र को संबोधित करते हुए श्री पुरी ने कहा कि यह मंच केवल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में काम ...

फ़रवरी 14, 2025 6:08 अपराह्न

views 26

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत की

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज 'संवाद' कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्‍होंने दिल्ली की स्वच्छता और स्वास्थ्य में स्वच्छता अधिकारियों की निर्णायक भूमिका पर बल दिया।       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने सफाई कर्मचारियों की...

फ़रवरी 14, 2025 9:13 अपराह्न

views 20

उत्‍तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ समापन

उत्‍तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह आज सम्पन्न हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस समारोह में गृहमंत्री के अलावा, खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंगकल संगमा, के...

फ़रवरी 14, 2025 5:59 अपराह्न

views 10

मुम्‍बई शेयर बाजार के  सेंसेक्स और निफ्टी आज दोपहर के कारोबार में गिरावट का रूख है

मुम्‍बई शेयर बाजार के  सेंसेक्स और निफ्टी आज दोपहर के कारोबार में गिरावट का रूख है। ताजा समाचार मिलने तक 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 585 अंक गिरकर 75 हजार 554 पर था।   नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 50 अंक गिरकर 22 हजार 813 पर आ गया।

फ़रवरी 14, 2025 5:58 अपराह्न

views 112

गुजरात में विभिन्न स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा

गुजरात में विभिन्न स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। मतदान इस महीने की 16 तारीख को होगा। मतों की गिनती 18 फरवरी को होगी।       नगर निगम, नगर पालिकाओं और तालुका पंचायतों के चुनाव के लिए कुल पांच हजार 84 उम्मीदवार मैदान में हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इन चुनाव...

फ़रवरी 14, 2025 8:52 अपराह्न

views 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेंगलुरु में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति ने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के मौजूदा दौर में हमें सुनिश्चित करना होगा कि मानवीय मूल्‍य बरकरार रहें।     रा...

फ़रवरी 14, 2025 6:13 अपराह्न

views 31

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस, कारागारों और न्‍यायालयों से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई।   श्री श...

फ़रवरी 14, 2025 5:51 अपराह्न

views 21

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को नई दिल्‍ली के मेजर ध्‍यानचन्‍द स्‍टेडियम में आदि महोत्‍सव-2025 का उद्घाटन करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को नई दिल्‍ली के मेजर ध्‍यानचन्‍द स्‍टेडियम में आदि महोत्‍सव-2025 का उद्घाटन करेंगी। यह महोत्‍सव जनजातीय समुदायों की उद्यमिता, हस्‍तशिल्‍प, संस्‍कृति और खान-पान तथा वाणिज्यिक जनजीवन को लोगों से परिचित कराता है।   नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में जनजातीय कार्...