अप्रैल 2, 2025 9:09 पूर्वाह्न

views 13

तेलंगाना के भाजपा सांसदों ने कान्ची गाची बावली भूमि मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की

    कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार के नेतृत्व में तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने कान्ची गाची बावली भूमि मुद्दे पर कल केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। सांसदों ने श्री प्रधान से इस मामले में हस्तक्षेप कर इस भूमि के परिवेश को संरक्षि...

अप्रैल 2, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 9

इस्रायल ने अमरीका से आयात किए जाने वाले किसी भी सामान पर शुल्क न लगाने की घोषणा की

इस्रायल ने अमरीका से आयात किए जाने वाले किसी भी सामान पर शुल्क न लगाने की घोषणा की है। यह घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की नई शुल्क नीति घोषित किए जाने से ठीक एक दिन पहले की गई है। इस्रायल के प्रधानमंत्री कार्यालय तथा वित्त मंत्रालय के संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि इस कदम से दोनों देशों ...

अप्रैल 2, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 8

अमरीका: सांसद कोरी बुकर ने सीनेट में 25 घंटे से अधिक समय तक भाषण देकर रचा इतिहास

अमरीका में न्यूजर्सी से डेमोक्रेट सांसद कोरी बुकर ने सीनेट में 25 घंटे से अधिक समय तक भाषण देकर इतिहास रच दिया है। श्री कोरी ने सोमवार को शाम 7 बजे से बोलना शुरु किया और मंगलवार रात आठ बजे तक लगातार बोलते रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से अमरीकी लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है।

अप्रैल 2, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 23

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की

  अगले पांच दिन तक दक्षिण भारत के कुछ तटवर्ती इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। केरल, माहे और कर्नाटक में आज और कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में तेज बारिश होने का अनुमान है। अगले 2 से 3 दिन तक गुजरात, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में तेज हवाएं ...

अप्रैल 2, 2025 8:47 पूर्वाह्न

views 12

देशभर में चार से पांच प्रतिशत तक बढ़ी टोल शुल्‍क की दरें

  देशभर में टोल शुल्‍क की दरें तत्काल प्रभाव से चार से पांच प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, इससे राजमार्गों के रख-रखाव और उनके विस्‍तार में मदद मिलेगी। कारों के लिए मासिक पास की दर 930 रुपये से बढाकर 950 रुपये कर दी गई है। संशोधित दरें देशभर में एक्‍सप्रेस-वे औ...

अप्रैल 2, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 34

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अप्रैल से श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अप्रैल से श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। लंका इंडिया बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मेनन ने कल कोलंबो में आकाशवाणी से इस यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के पास भारत के विकास का लाभ लेने के पर्याप्‍त अवसर हैं। श्री मेनन ने आशा व्‍यक्‍त की है कि प्रधानमंत्री...

अप्रैल 2, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 13

यमन में हूतियों के कब्‍जे वाले इलाकों में अमरीकी हमले जारी, होदेइदाह में तीन लोग मारे गए

यमन में हूतियों के कब्‍जे वाले इलाकों में अमरीकी हमले जारी हैं। पश्चिमी प्रांत होदेइदाह में इन ह‍मलों में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं। हमलों में मनसूरिया जिले में एक जल परियोजना और उसके भवन को निशाना बनाया गया। अमरीका ने पश्चिमोत्तर प्रांतों हाजा और सादा में भी कई जगहों पर बमबारी की है।

अप्रैल 2, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 25

रूस ने 18 से 30 वर्ष तक के एक लाख 60 हजार युवाओं की सेना में भर्ती शुरु की

    रूस ने 18 से 30 वर्ष तक के एक लाख 60 हजार युवाओं की सेना में भर्ती शुरु की है। यह रूस की सेना में इस दशक की सबसे बड़ी भर्ती है। रूस अगले तीन वर्ष में अपने सशस्‍त्र बलों की संख्‍या बढ़ाकर 15 लाख करना चाहता है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि नये सैनिकों को यूक्रेन में लड़ाई के लिए नहीं भेजा जाएगा। ...

अप्रैल 2, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 13

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के साइबर अपराध सुरक्षा निगम का खाका जारी किया

  महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य के साइबर अपराध सुरक्षा निगम का खाका जारी किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे आम नागरिकों के अलावा राज्य के संगठनों और निजी क्षेत्र की कंपनियों का भी साइबर अपराध और इससे जुड़े खतरों से बचाव होगा। महाराष्‍ट्र साइबर पुलिस को निगम में बदलने के प्रस्‍ताव को पिछले म...

अप्रैल 2, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 6

बंधकों को रिहा न करके इस्राइल को युद्ध जारी रखने के लिए उकसा रहा है हमास: इस्राइल

  इस्राइल का कहना है कि हमास बंधकों को रिहा करने से इंकार कर उसे युद्ध जारी रखने के लिए लगातार उकसा रहा है। इस्राइल के विदेश मंत्री ने बताया कि हमास गज़ा के लोगों की इच्छा और गुस्से की लगातार अनदेखी कर रहा है और अपने ही नागरिकों का दमन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमास ने इस सप्ताह गज़ा पट्टी में कई ल...